Mau Famous Ghati: उत्तर प्रदेश में जहां समोसा लोकप्रिय है, वहीं मऊ जिले की घाटी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है. भातकोल बाजार स्थित कृष्णा कैंटर्स एंड स्वीट हाउस की यह खास घाटी सुबह 6 से 10 बजे तक ही मिलती है और 6 रुपये में उपलब्ध है. दुकानदार दीपू बताते है कि इसका स्वाद बिल्कुल घर जैसा होता है. इसलिए लोग इसे पैक कराकर भी ले जाते है. इसे बनाने के लिए चने को भूनकर पीसा जाता है. फिर उसमें हींग, प्याज, लहसुन और मसाले मिलाकर आटा तैयार किया जाता है. इसके बाद लोई में भरकर हल्की आंच पर 20-25 मिनट तक तला जाता है. जिससे यह कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है. सीमित समय में मिलने वाली यह घाटी इतनी पसंद की जाती है कि लोग सुबह से ही लाइन लगा लेते है और एक बार खाने के बाद बार-बार यहां आने को मजबूर हो जाते है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|


