14.4 C
Munich

मथुरा में आम इंसान ही नहीं सूरज के तेवर से ठाकुर जी की भी बढ़ी परेशानी, भक्त खरीद रहे कूलर, पंखा, मच्छरदानी

Must read


Last Updated:

Mathura news: सूरज की तेज तपिश से हर कोई बेहाल है. लोग अपने आप को गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. वहीं इस गर्मी में भगवान को भी गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं. मंदिरों में दर्शन को आने वाले भक्त आसपास की दुकानों से गर्मी से बचाव के साधन ठाकुर जी के लिए खरीद रहे हैं. गर्मी में ठाकुर जी को ठंडक प्रदान की जा सके इसलिए उनके भोग में बदलाव किया गया है.

ख़बरें फटाफट

मथुरा: आम इंसान के साथ-साथ भगवान भी अब सूर्य देव की तेज तपन से बेहाल हो रहे हैं. जहां इंसान अपने गर्मी से बचाव के साधन ढूंढ रहा है, तो वहीं ठाकुर जी के भक्त भी अपने आराध्य को गर्मी में ठंडक देने के लिए विभिन्न तरह के उपाय कर रहे हैं. लोग मार्केट से कूलर, पंखे और मच्छरों से ठाकुर जी को बचाने के लिए मच्छरदानी और उनके सिहासन के साथ-साथ बेड भी खरीद रहे हैं. ताकि कूलर, पंखे से बढ़ती हुई गर्मी में ठाकुर जी को ठंडक प्रदान की जा सके.

ठाकुर जी को कूलर, पंखे से दी जा रही ठंडक

सूरज की तेज तपिश से हर कोई बेहाल है. लोग अपने आप को गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं. वहीं इस गर्मी में भगवान को भी गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं. मंदिरों में दर्शन को आने वाले भक्त आसपास की दुकानों से गर्मी से बचाव के साधन ठाकुर जी के लिए खरीद रहे हैं. गर्मी में ठाकुर जी को ठंडक प्रदान की जा सके इसलिए उनके भोग में बदलाव किया गया है. साथ ही मार्केट से मथुरा वृंदावन में आने वाले श्रद्धालु अपने लाडले आराध्या के लिए कूलर पंखे खरीद रहे हैं. श्रीकृष्ण जन्म स्थान के पास स्थित दुकानों में भगवान के लिए कूलर पंखे और छत्र देखने के लिए आ गए हैं.

गर्मी में इन सभी चीजों की डिमांड को देखते हुए भक्त अपने आराध्य के लिए इन सारी चीजों को खरीद कर ले जा रहे हैं. ताकि भगवान को गर्मी में ठंडक का एहसास कराया जा सके. पोशाक विक्रेता शुभम ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि गर्मी को देखते हुए मार्केट में भगवान के पोशाकों के साथ साथ कूलर, पंखा, छत्र, बाजार में आ गए हैं. लोगों की डिमांड को देखते हुए हमने भी इन सारी चीजों को मंगा लिया है. हर तरह के आइटम गर्मी को देखते हुए हम लोगों ने रख रखे हैं.

ठाकुर जी को नहीं भा रही सस्ती मच्छरदानी

मच्छरदानी का रेट 50 से शुरू होकर डेढ़ सौ रुपए तक जाता है. साइज के हिसाब से यह रेट रखे गए हैं. ठाकुर जी के लिए शयन करने के लिए बेड की व्यवस्था भी की गई है. बेड 200 रूपये से लेकर ₹00 रूपये तक बिक्री के लिए हैं. 150 रूपये से लेकर 700 रूपये तक कूलर मिल जायेगा. 200 से लेकर 400 तक का पंखा और 40 से लेकर 100 तक छतरी हम लोग बेच रहे हैं. जैसे जिसकी डिमांड है वैसा उसको माल दे रहे हैं.

भगवान के लिए उनके भक्त यह सब खरीद कर ले जा रहे हैं. ताकि वह गर्मी में भगवान को ठंडक दे सकें. लोकल 18 से बातचीत के दौरान शुभम अग्रवाल ने यह भी बताया कि अगर किसी व्यक्ति को ठाकुर जी के लिए यह सामान चाहिए वह ठाकुर जी के लिए मन पसंद सामान ले सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article