17.6 C
Munich

‘मथुर SP को गिरफ्तार करके पेश करे पुलिस’, जानिए 11 साल पुराने केस में क्यों भड़की अदालत

Must read


Last Updated:

Mathura SP Avnish Mishra : मथुरा में एसपी (क्राइम) अवनीश मिश्रा के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. वारंट लखनऊ की एडीजे कोर्ट ने जारी किया. कोर्ट ने अपने आदेश की कॉपी एसएचओ कृष्णा नगर, संबंधित डीसीपी, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, डीजीपी और एसएसपी मथुरा को भेजने का आदेश दिया है. अदालत ने अपने आदेश में एसपी क्राइम मथुरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई के 16 मई को होगी.

Zoom

लखनऊ. अदालत के आदेशों के अवहेलना किसी को भी भारी पड़ सकती है, भले वो किसी जिले का पुलिस कप्तान ही क्यों ही न हो. मथुरा में तैनात एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा के साथ यही हुआ. उनके खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. दहेज हत्या के 11 साल पुराने मामले में गवाही के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद कोर्ट में हाजिर न होने पर अदालत नाराज हो गई और उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया. वारंट लखनऊ की एडीजे कोर्ट ने जारी किया है. कोर्ट ने अपने आदेश की कॉपी एसएचओ कृष्णा नगर, संबंधित डीसीपी, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, डीजीपी और एसएसपी मथुरा को भेजने का आदेश दिया है.

तब विवेचक थे वर्तमान एसपी
अदालत ने अपने आदेश में एसपी क्राइम मथुरा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है. मामला शैलेंद्र कुमार और अन्य के खिलाफ 2015 में कृष्णा नगर थाने में दर्ज हुआ था. इसी केस की सुनवाई लखनऊ के एडीजे कोर्ट में चल रही है. अदालत कई बार बैठ चुकी है. मामले के तत्कालीन विवेचक और वर्तमान में मथुरा के एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा की गवाही होनी है.

लगातार अनदेखी बनी आफत
कोर्ट अवनीश मिश्रा को गवाही देने के लिए लगातार समन भेज रही थी. बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद वे बतौर गवाह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे. कोर्ट ने एसपी क्राइम मथुरा के इस कृत्य पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि गवाह का यह कृत्य अत्यंत आपत्तिजनक और मनमाना है. अदालत ने कहा कि यह रवैया कोर्ट के प्रति असहयोग भी दर्शाता है. इस मामले की अगली सुनवाई के 16 मई को होगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article