7.1 C
Munich

मलाई लस्सी से लेकर मखाना रबड़ी तक….मिर्जापुर की ये पांच फेमस मिठाई, जिसका टेस्ट भूल नहीं पाएंगे आप

Must read


Last Updated:

मिर्जापुर के ये पांच फेमस मिठाई है, जिनके स्वाद और शुद्धता का राज उनके अंदर ही छुपा हुआ है. बेहद शानदार तरीके से यह मिठाई तैयार की जाती है. मखाने की लस्सी और गुलाब जामुन का कोई जवाब नहीं है. दोनों लाजवाब है. 

मिर्जापुर: अगर आप भी मिर्जापुर जिले में आ रहे हैं, तो यहां की पांच फेमस चीजें खाना बिल्कुल नहीं भूले. इनका स्वाद आपके दिलों पर छाप छोड़ देगा. मिर्जापुर शहर का गुलाब जामुन, शिवपुर का पेड़ा, गुड़ वाली बर्फी, मखाने की रबड़ी और मलाई लस्सी खूब फेमस है, इनका स्वाद बेहद ही लाजवाब है,  देश के अलग-अलग प्रांतों से लोग स्वाद का आनंद लेने के लिए आते हैं और स्वाद का जायका लेने के बाद पैक कराकर साथ ले जाते हैं.

अहरौरा की मलाई लस्सी

मिर्जापुर के अहरौरा का मलाई लस्सी खूब फेमस है. मलाई में हल्का बर्फ मिलने के बाद चीनी मिठास को बढ़ा देता है. अच्छी तरह से मिलाने के बाद मिट्टी के पुरवा में खाने को दिया जाता है. सौधी मिट्टी की खुश्बू उसके स्वाद को बेहतरीन कर देता है. कई लोग खाने के बाद पैक कराकर ले जाते हैं.

famus gulab jamun

मिर्जापुर के बरकछा कलां का गुलाब जामुन बेहद प्रसिद्ध है. गुलाब जामुन शुद्ध देसी खोए से तैयार किया जाता है. इसके स्वाद का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

shivpur peda

विंध्याचल के पास स्थित शिवपुर का पेड़ा खूब फेमस है. शिवपुर में देसी तरीके से शुद्ध खोए से पैदा तैयार किया जाता है. चीनी और खोए की मदद से बना यह पेड़ा खूब फेमस है. शिवपुर का पेड़ा न सिर्फ मशहूर है, बल्कि यहां से लोग इसे पैक करा कर ले जाते हैं. यह कई दिनों तक खराब भी नहीं होता है. अगर आप मिर्जापुर आ रहे हैं तो पेड़े का स्वाद जरूर लें.

mithai shop

कछवां में मिलने वाली गुड़ की बर्फी सिर्फ एक ही स्थान पर मिलती है. इसे बनाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है. गुड़ की चासनी बनाने में काफी कठिनाई होती है. यह मिठाई स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है और पेट के लिए भी.

gud barfi dimand

शहर के कछवां में स्थित भानु के गुड़ की बर्फी का स्वाद लाजवाब है. खोए से चीनी की बजाय गुड़ की मदद से बर्फी को बनाया जाता है. बर्फी को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है. वरना यह खराब हो जाता है. यह सेहत के लिए नुक्सानदेह नहीं है.

mirzapurfamus mithai shop

मिर्जापुर के कुछ फेमस मिठाई थे, जिनके स्वाद और शुद्धता का राज उनके अंदर ही छुपा हुआ है. बेहद शानदार तरीके से यह मिठाई तैयार की जाती है. मखाने की लस्सी और गुलाब जामुन का कोई जवाब नहीं है. दोनों लाजवाब है.

rabdi

मिर्जापुर शहर के चिनियहवा का इनारा का दादाजी के मखाने की रबड़ी खूब फेमस है. मखाने से रबड़ी तैयार करने के बाद 5 घंटे में ही बिक जाती है. शाम को छह बजे के आसपास दुकान लगती है और 10 से 11 बजे तक गायब हो जाती है. चाचा जी की रबड़ी खाने के लिए भी आसपास से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article