21.3 C
Munich

मसालेदार हरी मिर्च अचार I How to make green chili pickle at home

Must read


Last Updated:

घर के खाने को और भी चटपटा बनाने के लिए हरी मिर्च का अचार एक बेहतरीन विकल्प है. ताजी हरी मिर्च में राई, सौंफ, मेथी और मसालों का स्वाद भरकर तैयार किया गया यह अचार दाल-भात, पराठे और खिचड़ी के साथ खाने का मज़ा बढ़ा देता है. सही तरीके और थोड़ी सी धूप में तैयार किया गया यह अचार लंबे समय तक स्वाद और ताजगी बनाए रखता है.

सुल्तानपुर. भारत में अचार खाने की एक बेहतरीन परंपरा रही है. लोग आम का अचार, कटहल का अचार और हरी मिर्च का अचार भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं. इसके साथी जो लोग चटपटा खाने के शौकीन हैं वह लोग दाल भात , पराठा , और खिचड़ी के साथ हरी मिर्च का अचार खाना खूब पसंद करते हैं. लेकिन बहुत लोगों को हरी मिर्च का अचार बनाने की सही विधि नहीं मालूम होती है, जिसकी वजह से वह लोग हरी मिर्च के अचार का स्वाद सही नहीं ले पाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अपने घर पर आप हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं.

इन सामग्रियों का करें प्रयोग
अचार बनाने वाली एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताती है कि हरी मिर्च का अचार बनाना घर पर काफी आसान है. इसके लिए हमें कुछ सामग्रियों का इंतजाम करना होगा. इन सामग्रियों में हरी मिर्च, राई,सौंफ, मेथी, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए. हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजी और मोटी हरी मिर्च लेंना चाहिए. मिर्च को अच्छी तरह धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें ताकि पानी बिल्कुल न रहे. अब मिर्च के बीच में हल्का चीरा लगाएं. चीरा लगाने के बाद इन सब मसाले के मिश्रण को हरी मिर्च के अंदर भर देना चाहिए.

बढ़ा सकते हैं स्वाद
सविता आगे बताती हैं कि अगर आपको हरी मिर्च के अचार का स्वाद बढ़ाना है तो इसमें अचार में हल्का गुनगुना करके सरसों का तेल डाल सकते हैं. इसके साथ ही अगर इसमें नींबू के रस को डाल दिया जाए, तो इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है. इसके बाद अचार को साफ कांच के जार में भरकर 2 से 3 दिन धूप में रख देना चाहिए. धीरे-धीरे मसालों का स्वाद मिर्च में उतर जाएगा और अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा.

इस तरह रखे सुरक्षित
अगर आप हरी मिर्च के अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी होगी. सबसे पहले आप हरी मिर्च के अचार को ऐसे जार में रखें जो कांच का हो और जब भी आप ढक्कन बंद करें तो और टाइट करके ही बंद करें. इसके साथ ही आप इस महीने में एक बार कुछ देर के लिए धूप में भी रख सकते हैं या तरीका अचार को सुरक्षित और लंबे समय तक रख सकता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article