18.5 C
Munich

महाराष्ट्र वालों को अयोध्या और काशी आने का मिला विकल्प.. 6332 करोड़ की सौगात दे बोले पीएम मोदी

Must read


Last Updated:

Zoom

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचे. इस दौरान यहां विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा संदेश भी देखने को मिला. इस प्रवास में प्रधानमंत्री काशी को 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इन परियोजनाओं में शहरी विकास, बुनियादी ढांचा और परिवहन से जुड़े कई अहम कार्य शामिल हैं, जिनसे वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. यह दौरा काशी के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. वहीं बरेका ग्राउंड में आयोजित ‘ जनाक्रोश महिला सम्मेलन ‘ को पूरी तरह महिला केंद्रित बनाकर एक नया प्रयोग किया गया. पीएम ने नारी वंदन सम्मेलन में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि अब मुंबई, पूणे सहित पूरे महाराष्ट्र को अयोध्या और काशी पहुंचने का एक और आधुनिक विकल्प मिल गया. इसके लिए मैं देशवासियों को बधाई देता हूं.

महिला शक्ति के हाथों आयोजन की पूरी कमान
गौरतलब है, बरेका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को विशेष रूप से जर्मन हैंगर तकनीक से बनाए गए विशाल पंडाल में आयोजित किया गया, जिसे छह सेक्टर और 42 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है ताकि भीड़ प्रबंधन और व्यवस्था सुचारू बनी रहे. इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सुरक्षा से लेकर मंच संचालन और स्वागत तक की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है, जिससे यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व और भागीदारी का प्रतीक बन गया है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article