Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में फैंस को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी मुकाबले से पहले जिस सवाल का जवाब चाहिए था वो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने दिया. उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी फिट नहीं हैं इसी वजह से वो आज के इस मुकाबले में नहीं खेल रहे.
महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे, कप्तान रुतुराज ने दिया अपडेट
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने आखिरी लीग मैच को खेलने चेन्नई के घरेलू मैदान पर उतरी. हर किसी को सिर्फ एक ही सवाल का जवाब जानना था कि क्या आज के मुकाबले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे. टॉस करने आए चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने इसका जवाब दिया. उन्होंने बताया कि मैच खेलने के लिए वो फिट नहीं हैं इसी वजह से आज फैंस उनको मैदान पर खेलते नहीं देख पाएंगे.
रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. उन्होंने टॉस पर कहा, पिच सूखी लग रही है, आसपास ओस भी नहीं है, इसलिए हम स्कोर बनाना चाहते हैं. पिछला मैच भी बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छा विकेट नहीं था. करीब 200 रन का स्कोर अच्छा रहेगा. हम अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं, हालात को समझना चाहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं. हमें परिस्थितियों का सम्मान करना होगा. पहले बल्लेबाजी करना सही लग रहा है.


