10.6 C
Munich

मातम में बदली खुशियां…हमीरपुर में डूबी नाव, 6 लोग लापता, 3 को बचाया गया, शादी में आए थे सभी

Must read


Last Updated:

Hamirpur News : एक लड़की और एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार यमुना नदी के टापू पर तरबूज लेने गए थे. नाव में सवार 9 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है. वापसी के दौरान नाव चला रहा युवक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

Zoom

हमीरपुर. यूपी के हमीरपुर में बड़ा हदासा हो गया है. यमुना नदी में नाव डूबने से कई लोग लापता हैं. नाव पर महिलाओं और बच्चों समेत करीब 9 लोग सवार थे. नाव अचानक नदी में डूब गई. एक लड़की और एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. हादसे में पांच से छह लोगों के लापता होने की सूचना है. कहा जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार यमुना नदी के टापू पर ककड़ी, तरबूज और सब्जी लेने गए थे. सूचना मिलते ही कुरारा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है. गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है. देर शाम हुए हादसे में ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. मामला कुरारा थाना इलाके के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया का है.

मोबाइल पर बात करते हादसा

घटना बुधवार रात की है. नाव में सवार 9 लोगों में से 6 के डूबने की आशंका जताई जा रही है. सभी लोग तरबूज लेने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी यह उनकी नाव पलट गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया. जानकारी के मुताबिक, कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया में श्रीपाल की बेटी की शादी थी. विदाई के बाद शाम के समय परिजन और रिश्तेदार यमुना नदी पार कर तरबूज खाने गए थे. वापसी के दौरान नाव चला रहा युवक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए. हादसे के बाद किसी तरह तीन लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि छह लोग अब भी लापता हैं. बाहर निकाले गए घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

घरों में कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. SDM अभिषेक कुमार और सीओ राजेश कमल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की टीम के साथ-साथ NDRF को भी बुलाया गया है और नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है. जिन परिवारों के सदस्य लापता हैं, उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द सभी लापता लोगों की तलाश की जाएगी. हादसे वाली नाव पर 9 वर्षीय रानी पुत्री बच्चन निषाद, 9 वर्षीय आकांक्षा पुत्री रामहेत निवासी जलाला, 25 वर्षीय ब्रजरानी पत्नी पप्पू निवासी मनकी, 5 वर्षीय लव्यांश पुत्री विष्णु मनकी, 5 वर्षीय गोरेलाल पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, 11 वर्षीय आदित्य पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, विष्णु पुत्र रामस्वरूप, रिंकू पुत्री राजू, पारुल पुत्री बउआ सवार थे. इनमें से तीन लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 6 यमुना नदी में डूब गए.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article