22.2 C
Munich

मिचेल मार्श का रिकॉर्ड स्वाहा…जोश इंग्लिस बने लखनऊ के नए ‘पावरप्ले किंग’, रैना और हेड की लिस्ट में धांसू एंट्री

Must read


होमखेलक्रिकेट

मिचेल मार्श का रिकॉर्ड स्वाहा…जोश इंग्लिस बने लखनऊ के नए ‘पावरप्ले किंग’

Last Updated:

Josh Inglis becomes create history for LSG: जोश इंग्लिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में इतिहास रच दिया. उन्होंने पावरप्ले के मात्र 6 ओवरों में 77 रन ठोककर एलएसजी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. साथ ही वह 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वह निकोलस पूरन के बाद लखनऊ के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इस तूफानी पारी के साथ ही इंग्लिस अब आईपीएल पावरप्ले इतिहास में सुरेश रैना और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Zoom

जोश इंग्लिस ये कारनामा करने वाले एलएसजी के पहले बल्लेबाज बने.

नई दिल्ली. चेपॉक के ऐतिहासिक मैदान पर आईपीएल इतिहास का एक ऐसा तूफान आया जिसने लखनऊ सुपर जायंट्स के रिकॉर्ड बुक के पन्ने पलट कर रख दिए. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए इस बेहद अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. अपनी टीम के लिए केवल दूसरा मैच खेलने उतरे इंग्लिस ने पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में वो कर दिखाया, जो लखनऊ की फ्रेंचाइजी के चार साल के इतिहास में अब तक कोई नहीं कर पाया था.

मैच की शुरुआत से ही जोश इंग्लिस (Josh Inglis) और उनके साथी सलामी जोड़ीदार मिचेल मार्श ने चेन्नई के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. इंग्लिस ने मैच के पहले छह ओवरों में महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन कूट डाले. इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने ही साथी मिचेल मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले छह ओवरों में 60 रन बनाए थे.

जोश इंग्लिस ये कारनामा करने वाले एलएसजी के पहले बल्लेबाज बने.

रैना और हेड के क्लब में एंट्री
अगर आईपीएल के पूरे इतिहास पर नजर डालें, तो जोश इंग्लिस अब पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में चौथे स्थान पर आ गए हैं. इस मामले में वह अब केवल सुरेश रैना, ट्रेविस हेड और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे दिग्गजों से पीछे हैं. रैना के नाम 87 रन (बनाम पंजाब, 2014) का शीर्ष रिकॉर्ड है, जबकि ट्रेविस हेड ने 84 और मैकगर्क ने 78 रन बनाए हैं. इंग्लिस की 25 गेंदों में 308 के स्ट्राइक रेट से सजी इस 77 रनों की पारी में 9 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. उन्होंने महान एडम गिलक्रिस्ट के 74 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

पावरप्ले में 77 रन की साझेदारी की
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हुए इंग्लिस ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने और मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए महज 5.1 ओवरों में 77 रनों की साझेदारी की. जब मार्श आउट हुए, तब तक इंग्लिस 21 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे थे. उनकी इस आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए सिर्फ 17 गेंदों का सहारा लिया. इंग्लिस 33 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए.

जोश इंग्लिस ने हासिल की उपलब्धि
चेपॉक में खेली गई यह 17 गेंदों वाली फिफ्टी जोश इंग्लिस के लिए एक और उपलब्धि लेकर आई. वह लखनऊ सुपर जायंट्स के इतिहास में 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले निकोलस पूरन के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. जहां पूरन ने लखनऊ के लिए अब तक चार बार यह कारनामा किया है, वहीं इंग्लिस ने अपने दूसरे ही मैच में इस एलीट क्लब में जगह बना ली.

निकोलस पूरन के नाम सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में मात्र 15 गेंदों में पचासा जड़ा था. पूरन ने इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी साल 16 गेंदों में, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2025 में 18 गेंदों में और 2024 में मुंबई के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक बनाए हैं। अब इंग्लिस की 17 गेंदों वाली यह पारी इस सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article