15.3 C
Munich

मुंबई इंडियंस को सम्मान की लड़ाई से पहले डबल झटका… आईपीएल से एक साथ बाहर हुए दो मैच विनर खिलाड़ी

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुंबई इंडियंस को सम्मान की लड़ाई से पहले डबल झटका, एक साथ बाहर हुए 2 मैच विनर

Last Updated:

Quinton de Kock, Raj Angad Bawa out of ipl: प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को ‘दोहरा झटका’ लगा है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (कलाई की चोट) और युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा (अंगूठे में लिगामेंट टियर) चोट के कारण बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.फ्रेंचाइज़ी ने पुष्टि की है कि दोनों खिलाड़ी घर पर ही रिहैब पूरा करेंगे. सम्मान की लड़ाई लड़ रही मुंबई अब आखिरी दो मैचों में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाएगी.

Zoom

डीकॉक और राज बावा चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल में बेहद निराशाजनक दौर से गुजर रही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण टूर्नामेंट के बचे हुए सत्र से बाहर हो गए हैं. पहले से ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई के लिए यह दोहरा झटका किसी बड़े सदमे से कम नहीं है.

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de kock) के बाएं हाथ की कलाई में ‘टेंडन इंजरी’ (नसों की चोट) आई है. फ्रेंचाइज़ी ने बताया कि डी कॉक को यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच से ठीक पहले लगी थी. शीर्ष क्रम में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेट के पीछे अपनी चपलता के लिए मशहूर डी कॉक का बाहर होना टीम के बैटिंग कॉम्बिनेशन के लिए एक बड़ा नुकसान है. दूसरी ओर, युवा और उभरते हुए ऑलराउंडर राज अंगद बावा (Raj Bawa) पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके दाहिने अंगूठे में ‘लिगामेंट टियर’ (मांसपेशी फटना) हुआ है. बावा के बाहर होने से मुंबई इंडियंस का ऑलराउंड विभाग और कमजोर हो गया है, जो इस सीजन में पहले ही संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था.

डीकॉक और राज बावा चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

मुंबई इंडियंस का आधिकारिक बयान
मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कहा कि दोनों खिलाड़ी अब अपने-अपने घर लौट जाएंगे और वहीं रहकर अपनी रिकवरी (रिहैब) की प्रक्रिया पूरी करेंगे. हालांकि, फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम लगातार उनके संपर्क में रहेगी और उन्हें जरूरी गाइडेंस देती रहेगी. ‘क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा दोनों अपने-अपने घरों पर रिहैब जारी रखेंगे. मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर वापस लौटने में मदद करने के लिए पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेगी.’

रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द
फ्रेंचाइजी ने दोनों खिलाड़ियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और साथ ही यह भी पुष्टि की है कि आईपीएल के नियमों और गाइडलाइंस के मुताबिक जल्द ही दोनों के रिप्लेसमेंट (विकल्प) की घोषणा की जाएगी. हालांकि, टूर्नामेंट के इस मोड़ पर रिप्लेसमेंट के तौर पर आने वाले खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का ज्यादा मौका नहीं मिल पाएगा. आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के इतिहास के सबसे खराब सीजनों में से एक साबित हुआ है. टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. लगातार हार और खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के कारण टीम का मनोबल पहले ही गिरा हुआ था, और अब इन दो मुख्य खिलाड़ियों की चोट ने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है.

डी कॉक का बाहर होना मुंबई को बहुत अखरेगा
क्विंटन डी कॉक का जाना इसलिए भी अखरेगा क्योंकि वह जरूरत के समय टीम को एक मजबूत और अनुभवी शुरुआत देने की क्षमता रखते थे. वहीं, राज अंगद बावा जैसे घरेलू खिलाड़ी के लिए सीजन के आखिरी मैच बेहद महत्वपूर्ण थे. यदि वह फिट रहते, तो टीम प्रबंधन उन्हें अंतिम एकादश में लगातार मौके देकर भविष्य के लिए उनकी प्रतिभा को और परख सकता था. मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अब केवल दो लीग मैच और खेलने हैं. भले ही इन मैचों के नतीजों से प्लेऑफ के समीकरणों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन मुंबई की नजरें अपने अभियान को जीत के साथ समाप्त करने पर होंगी.

मुंबई इंडियंस के बचे हुए मुकाबले:
बुधवार, 20 मई: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
रविवार, 24 मई: बनाम राजस्थान रॉयल्स (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

नए चेहरों के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस
20 मई को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई की टीम नए चेहरों के साथ उतर सकती है. सके बाद 24 मई को वे अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मैच खेलेंगे, जो कि प्लेऑफ की उम्मीदें संजोए बैठी है.ऐसे में मुंबई दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने की भूमिका निभा सकती है. ब जबकि टूर्नामेंट में खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, मुंबई इंडियंस का थिंक-टैंक इन आखिरी दो मैचों का इस्तेमाल अपनी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ को आजमाने के लिए करेगा.उन रिजर्व खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है जो पूरे सीजन में डगआउट में बैठे रहे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article