17.4 C
Munich

मुझे आपकी पर्सनल लाइफ से कुछ भी लेना-देना नहीं, लेकिन… अश्विन ने रियान पराग को ‘वेपिंग’ मामले में दी सलाह

Must read


होमखेलक्रिकेट

आपकी पर्सनल लाइफ से कुछ भी लेना-देना नहीं, लेकिन… अश्विन की रियान को दो टूक

Last Updated:

r ashwin statement riyan parag vaping controversy: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके आर अश्विन ने रियान पराग को वेपिंग मामले में बहुमूल्य सलाह दी है. अश्विन का कहना है कि पराग को इससे बचना चाहिए. वह अभी युवा हैं और उनके देश विदेश में करोड़ों फैंस हैं.

Zoom

रियान पराग के वेपिंग मामले पर आर अश्विन का आया रिएक्शन.

चेन्नई. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की ‘वेपिंग’ घटना से बचा जा सकता था. उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे सार्वजनिक जगहों पर अपने व्यवहार को लेकर सतर्क रहें. मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैमरे में ‘वेपिंग’ करते हुए दिखे थे. ‘वेपिंग’ या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का इस्तेमाल मना है और बीसीसीआई ने असम के इस खिलाड़ी पर ‘खेल को बदनाम करने’ के लिए उसकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से ऐसी स्थिति थी जिससे बचा जा सकता था. मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी ऐसी चीजों में न फंसे. मैं सच में किसी युवा खिलाड़ी के लिए ऐसा नहीं चाहता और यह थोड़ा संवेदनशील भी है. मुझे लगता है कि अगर हम कई चीजों को देखें तो इससे बचा जा सकता था. सीनियर क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने सलाह दी कि निजी पसंद को सार्वजनिक जगह से अलग रखना चाहिए और कहा, यह एक निजी पसंद होती है, लेकिन आपकी निजी पसंद आपकी निजी जगह में ही होनी चाहिए. अगर आप यह सब सार्वजनिक जगह पर करते हैं तो इससे बहुत आसानी से बचा जा सकता है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके अश्विन ने पराग को एक सलाह दी.

रियान पराग के वेपिंग मामले पर आर अश्विन का आया रिएक्शन.

उन्होंने कहा, मैं बस इतना ही कहूंगा, यह एक बड़े भाई के तौर पर मेरी छोटी सी सलाह है. मैं रियान पराग से कहना चाहता हूं कि आपकी निजी जिंदगी में जो कुछ भी होता है, उससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है. उसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता. लेकिन आप जो कुछ भी करते हैं, उसे अपनी निजी जगह में करें क्योंकि आप एक कप्तान हैं, आप एक फ्रेंचाइजी के लीडर हैं. उन्होंने कहा, आप शायद कई क्रिकेटरों, कई युवाओं, कई युवा भारतीयों और दुनिया भर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं.

इसलिए कुछ जिम्मेदारी भी बनती है. अश्विन ने इस युवा क्रिकेटर के लिए सहानुभूति जताते हुए कहा, इस युवा बच्चे के लिए मेरे मन में गहरी सहानुभूति और हमदर्दी है, लेकिन साथ ही मेरा मानना है कि इन सभी चीजों से बचा जाना चाहिए और बचा जा सकता है. उन्होंने इस घटना से सीखने की बात पर जोर देते हुए कहा, मैं यह नहीं कह रहा कि इन बातों को नजरअंदाज कर देना चाहिए क्योंकि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कोई भी इससे कुछ नहीं सीखेगा. लेकिन बेहतर यही है कि ऐसी चीजों से बचा जाए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article