Last Updated:
Abhishek Bachchan Reveals Why He Has Never Bought An IPL Team: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन खेल जगत में एक जाना-माना नाम हैं. वह प्रो कबड्डी लीग में ‘जयपुर पिंक पैंथर्स’ और आईएसएल में ‘चेन्नईयिन एफसी’ जैसी टीमों के मालिक हैं. लेकिन, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हमेशा दूर ही रहे हैं. हाल ही में फोर्ब्स इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी असली वजह बताई.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर और जूनियर बी अभिषेक बच्चन स्पोर्ट्स जगत में खूब इन्वेस्ट करते हैं. उन्होंने प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नईयिन एफसी में हिस्सेदारी की है. परिवार के साथ मैचों में नजर आते हैं और खिलाड़ियों के हर मामले में खास दिलचस्पी रखते हैं. लेकिन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कोई टीम उन्होंने कभी नहीं खरीदी. फोटो साभार: Instagram@bachchan

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका को दिए एक हालिया इंटरव्यू में इसका साफ-साफ कारण बता दिया है. अभिषेक ने कहा, ‘यह बहुत इंटरेस्टिंग है. मुझे नहीं पता ऐसा कोई इंसान जो IPL को पसंद न करता हो. मैं इसे स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट का सबसे बेहतरीन फॉर्मेट मानता हूं’. फोटो साभार: Instagram@bachchan

उन्होंने आगे कहा कि मैं इसमें शामिल होना बहुत पसंद करता, लेकिन जब IPL शुरू हुई थी तब यह बहुत महंगी थी. मैं तब एक नया एक्टर था. मेरी फिल्में अभी अच्छा परफॉर्म करनी शुरू हुई थीं. मैं अच्छा पैसा कमा रहा था, लेकिन IPL टीम खरीदना मेरे बजट से कहे या औकात से पूरी तरह बाहर था. फोटो साभार: Instagram@bachchan
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने आगे बताया, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि मुझे समझ नहीं आता था कि मैं इसमें क्या योगदान दे सकता हूं. इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं का काम बीसीसीआई बहुत अच्छे से करता है. तो मैं क्या नया ला सकता था? मैं वह व्यक्ति नहीं हूं, जो स्टैंड में बैठकर बस हाथ हिलाए और कहे ‘ओह, एक स्टार आ गया’. अगर आपने मेरे मैचों में मुझे देखा होगा तो जानते होंगे कि मैं कितना इन्वॉल्व्ड रहता हूं. मैं खिलाड़ियों के साथ बैठता हूं, उनके साथ रहता हूं, जरूरत पड़े तो उन्हें ट्रेनिंग भी देता हूं. रोज क्या खाना है, यह भी मैं अप्रूव करता हूं. मैं हर छोटी-बड़ी चीज को माइक्रोमैनेज करता हूं. यही मेरा स्टाइल है.’ फोटो साभार: Instagram@bachchan

अभिषेक ने साफ किया कि वे सिर्फ नाम या शोहरत के लिए स्पोर्ट्स टीम नहीं चाहते. उन्हें असली भागीदारी चाहिए. यही वजह है कि जयपुर पिंक पैंथर्स और चेन्नईयिन एफसी में वे पूरी तरह सक्रिय हैं. मैच के दिनों में परिवार के साथ स्टेडियम पहुंचते हैं और खिलाड़ियों को हर समर्थन देते हैं. फोटो साभार: Instagram@bachchan

फिल्मी करियर की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी अहम भूमिकाओं में होंगे. इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और यह इसी साल दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है. फोटो साभार: Instagram@bachchan

इसके अलावा अभिषेक रितेश देशमुख निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी नजर आएंगे. यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में रितेश देशमुख टाइटल रोल में हैं. संजय दत्त, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है. फोटो साभार: Instagram@bachchan

अभिषेक बच्चन फिलहाल प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग में सक्रिय हैं. वह अक्सर अपने परिवार के साथ मैच देखने पहुंचते हैं. उनकी यह सक्रियता दर्शाती है कि वह सिर्फ नाम के मालिक नहीं, बल्कि असली मायने में अपनी टीमों के प्रति समर्पित हैं. फोटो साभार: Instagram@bachchan


