5.8 C
Munich

‘मेरे दोस्तों के पास नया, मैं सेकंड हैंड लेने आया हूं’, नोएडा में जिनके पास iPhone नहीं, देखिए उनका दर्द

Must read


Last Updated:

Noida second-hand iPhone sale : नोएडा में आईफोन सेकंड हैंड मोबाइल की बिक्री में बीते सालों में बढ़ोत्तरी देखी गई है. नया लेने की जगह युवा आजकल सेकंड हैंड मोबाइल ज्यादा लेने लेना पसंद कर रहे हैं. लोकल 18 ने इस बारे में नोएडा के एक मोबाइल दुकानदार और ग्राहकों से बात की. उनका कहना है कि आईफोन 13, 13प्रो, 14 और 15 मोबाइल मात्र 18 से 30 और 35000 में मोबाइल सेकंड हैंड मिल जाता है. इसके चलते उनके जेब पर भी भारी नहीं पड़ता और आईफोन वाले भी बन जाते हैं. आकाश कहते हैं कि उनके ज्यादातर दोस्तों के पास आईफोन है लेकिन उसके पास नहीं है. नया आईफोन लेना बजट से बाहर है, इसलिए सेकंड हैंड खरीदने आया हूं.

नोएडा. ‘आजकल मध्यम वर्ग के युवा सबसे ज्यादा आईफोन 13, 13 प्रो, 14 और 15 सेकंड हैंड मोबाइल लेना पसंद कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है बजट के हिसाब से आईफोन का मिल जाना और उनके शौक भी पूरे हो जाना. ये आईफोन 18 हजार से 35 हजार के बीच में मिल जाते हैं. अगर हम दूसरी मोबाइल कंपनियों के बारे में बात करें तो लोग वन प्लस और सैमसंग का मोबाइल सेकंड हैंड लेना पसंद करते हैं, लेकिन आईफोन सेकंड हैंड की बिक्री अभी भी सबसे ज्यादा है.’ ये कहना है नोएडा सेक्टर-18 स्थित श्री श्याम मोबाइल शॉप मालिक सूरज भारद्वाज का. वे कहते हैं कि नोएडा में आईफोन सेकंड हैंड मोबाइल की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है. नया लेने की जगह युवा सेकंड हैंड मोबाइल ज्यादा लेना पसंद कर रहे हैं.

शौक पूरा करने का यही रास्ता

लोकल 18 ने सूरज की मोबाइल शॉप पर सेकंड हैंड मोबाइल लेने आए एक ग्राहक से भी बात की. आकाश नाम के इस युवक ने बताया, ‘मेरे ज्यादातर दोस्तों के पास आईफोन है लेकिन मेरे पास नहीं है. नया आईफोन लेना मेरे बजट से बाहर है, इसलिए मैं सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने के विचार में हूं. सबसे ज्यादा मुझे पसंद है तीन कैमरे वाला फोन, जिसे मैं ढूंढ रहा हूं. अगर मैं आईफोन 16 नया लेने जाता हूं तो 1 लाख से ऊपर आएगा. जो मेरे लिए बहुत ज्यादा महंगा है. अगर सेकंड हैंड मोबाइल लेता हूं तो यह मेरे बजट में होगा और मेरा शौक भी पूरा हो जाएगा, इसलिए मैं सेकंड मोबाइल ले रहा हूं.’

पूरे साल बिकता यही

दुकानदार सूरज कहते हैं, ‘वैसे तो जब आईफोन नई सीरीज का मोबाइल लॉन्च करता है तो शोरूम के बाहर लंबी कतार लग जाती है, लेकिन अगर पूरे साल बिक्री की बात करें तो लोग एंड्रॉयड से ज्यादा आईफोन सेकंड हैंड को खरीदना पसंद करते हैं. सबसे ज्यादा इनकी बिक्री होती है. मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा सेकंड हैंड मोबाइल खरीद रहे हैं.’

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article