Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपने एक हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. गांगुली ने अपने इस इंटरव्यू में भारतीय टीम से जुड़ी कई सारे अहम खुलासे किए. उसी में से एक है सौरव गांगुली के वनडे करियर के बारे में. गांगुली ने बताया कि राहुल द्रविड़ का वनडे करियर उन्होंने बचाया था.
सौरव गांगुली के साथ राहुल द्रविड़
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में राहुल द्रविड़ को दीवार कहा जाता था. द्रविड़ ने अपने दमदार खेल से टीम इंडिया को अनगिनत मैचों में जीत दिलाई. एक समय था जब राहुल द्रविड़ के बिना भारतीय टीम पूरी नहीं समझी जाती थी, लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने द्रविड़ के करियर को बचाया. गांगुली ने बताया कि चयनकर्ताओं ने राहुल द्रविड़ को वनडे टीम से निकालने का मन लिया था. उस समय में गांगुली टीम के कप्तान थे और वह चाहते थे कि द्रविड़ टीम में रहे.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


