Last Updated:
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम की ड्रेसिंग रुम में क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि हम ने पिछले 6 मैच इसलिए जीते क्योंकि उसमें अपने खेल पर ध्यान दे रहे थे और इसका भरपूर मजा उठा रहे थे. आगे भी विरोधी टीम पर ध्यान ना देना और खेल का मजा उठाना.
विराट कोहली ने ड्रेसिंग में लगाई खिलाड़ियों की क्लास हार के बाद दिए टिप्स
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स से 9 रन से हारकर अंक तालिका में टॉप पोजिशन पाने का मौका गंवा दिया. 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम के लिए स्टार बल्लेबाज महज 2 बॉल ही खेल पाए. उनके शून्य पर आउट होने से टीम को बड़ा झटका लगा. रजत पाटीदार और टिम डेविड ने टीम की पारी को संभाला, लेकिन उनकी कोशिशें टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थीं. टीम को पिछले दो मैच में लगातार हार मिली और इसके बाद विराट कोहली ने सभी खिलाड़ियों को प्यार से समझाया.
लखनऊ से मिली हार के बावजूद RCB टॉप चार में बनी हुई है. अब उन्हें सीजन के बाकी चार मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. टीम को मिली लगातार दो हार के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित किया. उनसे हौसला बढ़ाने और बाकी मैचों का मजा लेने की अपील की. कोहली ने RCB द्वारा X पर साझा किए गए वीडियो में कहा, “हमने वो छह जीत क्यों हासिल की? क्योंकि हम खेल का मजा ले रहे थे. हम विपक्षी टीम के बारे में सोच भी नहीं रहे थे. मैं चाहता हूं कि मैदान पर लौटने के लिए पूरी तरह से उत्साह और खुशी दिखे, चाहे सामने वाली टीम की जर्सी का रंग कुछ भी हो.”
When Virat Kohli speaks… 🫡
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 8, 2026


