9.5 C
Munich

मैच जीतना नहीं चाहते थे, सारा ध्यान किसी और चीज पर था, RCB के कप्तान का अटपटा बयान

Must read


Last Updated:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद दुखी नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुकाबले के दौरान प्राथमिकता जीत नहीं बल्कि अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल करना था. टीम ने 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन बनाए.

Zoom

आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स की हार के बाद भी अंक तालिका में हासिल किया पहला पोजिशन

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप दो टीमों का फैसला हो चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को 55 रन की हार के बावजूद प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया. आरसीबी ने 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनको हर हाल में हार के अंतर को 80 रन से कम रखना था. कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद बताया कि उनका फोकस मैच जीतने से ज्यादा प्लेऑफ की टॉप टीमों में जगह बनाने पर था.

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी ने सुनिश्चित किया कि मौजूदा चैंपियन टीम तालिका में टॉप पर रहे और प्लेऑफ के पहले क्वालिफायर में अपनी जगह पक्की करे. पाटीदार ने कहा, “साफ तौर से उनके टॉप पांच बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा खेला और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा. स्लोअर गेंद थोड़ी पकड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी तरह से गेंदबाजी की. हैदराबाद की पिच अच्छी है, लेकिन जब आप स्लोअर गेंद डालते हैं तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाता है. उन्होंने स्लोअर बाउंसर और यॉर्कर बहुत अच्छे से फेंके.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article