13.9 C
Munich

मैदान पर उतरा कप्तानी करने, गेंद थामते ही धड़ाधड़ गिरा दिए 6 विकेट, T20I में इतिहास रचने वाला ये अनजान क्रिकेटर कौन?

Must read


होमखेलक्रिकेट

मैदान पर उतरा कप्तानी करने, गेंद थामते ही धड़ाधड़ 6 विकेट गिराकर बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:

Moazzam Baig World Record: क्रिकेट की दुनिया में कप्तान आमतौर पर अपनी बल्लेबाजी, रणनीतियों या सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे भी कप्तान हुए हैं, जिन्होंने गेंद थामते ही विरोधी टीम में ऐसा कोहराम मचाया कि बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाज भी देखते रह गए. इन्हीं में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान टी20 मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड बना डाला. इस लिस्ट में टॉप पर नाम किसी भारत, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड के खिलाड़ी का नहीं, बल्कि मलावी क्रिकेट टीम के मोअज्जम अली बेग का है.

Zoom

टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग का रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर एक कप्तान के लिए फैसले लेना, फील्डिंग सजाना और टीम को संभालना ही अपने आप में बड़ी चुनौती होती है, लेकिन जब वही कप्तान खुद गेंद थामकर विरोधी टीम के परखच्चे उड़ा दे, तो कई बार इतिहास बन जाता है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड किसी बड़े और नामचीन क्रिकेटिंग नेशन के खिलाड़ी के नाम नहीं, बल्कि एसोसिएट देशों के जांबाज कप्तानों के नाम दर्ज है. मलावी के कप्तान मोअज्जम अली बेग इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने कप्तानी के दबाव को पीछे छोड़ते हुए महज 9 रन देकर 6 विकेट चटकाए और गेंदबाजी की दुनिया में वो मुकाम हासिल किया जहां बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान और गेंदबाज भी नहीं पहुंच पाए. आइए जानते हैं…

टी20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का विश्व रिकॉर्ड मलावी के मोअज्जम अली बेग के नाम है. दिसंबर 2023 में रवांडा के खिलाफ एक मैच में उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अपने कोटे के 4 ओवरों में मात्र 9 रन खर्च किए और 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट महज 2.25 का था, जो इस फॉर्मेट के लिहाज से अविश्वसनीय है.

इन दो गेंदबाजों ने भी चटकाए 6-6 विकेट
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बेलीज के एमएल कास्टिलो हैं. साल 2024 के अंत में पनामा के खिलाफ टीम की कमान संभालते हुए कास्टिलो ने मोअज्जम अली बेग के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए थे. उन्होंने घातक स्पिन का मुजाहिरा करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 6 विकेट झटके और पनामा के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

क्रिकेट जगत में अर्जेंटीना की चर्चा भले ही कम होती हो, लेकिन हरनांड फेनेल ने साल 2021 में ही यह कमाल कर दिखाया था. दिलचस्प बात यह है कि शिकार बनने वाली टीम यहां भी पनामा ही थी. फेनेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. वे कप्तानी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे.

मोअज्जम अली बेग का करियर
अफ्रीकी देश मलावी के स्टार क्रिकेटर मोअज्जम अली बेग टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक बेहद प्रभावशाली ऑलराउंडर और कप्तान हैं. 28 फरवरी 1985 को जन्मे मोअज्जम बेग दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक (स्पिन) गेंदबाज हैं. मोअज्जम बेग ने 6 नवंबर 2019 को मोजाम्बिक के खिलाफ लिलोंग्वे में मलावी के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. मोअज्जम बेग ने मलावी के लिए कुल 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने 44 मैचों की 43 पारियों में 68 विकेट हासिल किए हैं.

इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 10.69 का और इकोनॉमी रेट 4.89 का रहा है, जो टी20 फॉर्मेट के लिहाज से बेहद उत्कृष्ट है. वे अपने करियर में 3 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. एक निचले-मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 33 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 457 रन बनाए हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 74 रन है, जो उन्होंने 20 सितंबर 2022 को तंजानिया के खिलाफ बनाया था. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1 अर्धशतक भी दर्ज है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article