9.5 C
Munich

युवराज सिंह के जीजा ने IPL में खेला और बनाया है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन

Must read


होमखेलक्रिकेट

युवराज के जीजा ने IPL खेला और बनाया है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में युवराज सिंह ने कई धमाकेदार पारी खेली है. अलग अलग टीमों के साथ खेलने वाले इस खिलाड़ी को कभी बतौर कप्तान ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिली, उनके जीजा मुंहबोली बहन रितिका के पति रोहित शर्मा ने कुल 5 बार आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस को जिताया है.

Zoom

रोहित शर्मा आईपीएल ट्रॉफी पांच बार जीतने वाले पहले कप्तान

नई दिल्ली. दुनिया के महान ऑलराउंडर में गिने जाने वाले शामिल युवराज सिंह ने जबतक क्रिकेट खेला विरोधी टीम के नाक में दम किया. भारत को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवी इस वक्त क्रिकेट से दूर हैं. हालांकि वो सीधे टीम इंडिया से नहीं जुड़े लेकिन उनके दो शिष्य इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. युवराज सिंह के जीता भी भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं. चौंकने की बात नहीं है हम रोहित शर्मा की बात कर रहे हैं. हिटमैन की पत्नी रितिका सजदेह युवी की राखी बहन हैं.

यह पावर कपल शादी से पहले करीब छह साल तक एक-दूसरे को डेट करता रहा. दिसंबर 2015 में शादी के बंधन में बंधा. रोहित पर रितिका का पहला इंप्रेशन खास नहीं था, और इसकी वजह थे टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह. गौरव कपूर के चैट शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में बातचीत के दौरान रोहित ने एक मजेदार किस्सा साझा किया था. यह घटना 2008 की है, जब दोनों एक प्रोफेशनल शूट के दौरान मिले थे.

युवराज ने रोहित को रितिका की ओर इशारा करते हुए कहा था कि मेरी बहन है उससे दूर रहना. इस पर हैरान रोहित ने तुरंत जवाब दिया कि वह तो सिर्फ युवराज से मिलने आए हैं. और रितिका से उनका कोई लेना-देना नहीं है. रक्षाबंधन के मौके पर रितिका की एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई थी. इसमें वह युवराज को राखी बांध रही थीं.

युवराज सिंह के जीता का आईपीएल में रिकॉर्ड

रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसे पहले कप्तान बने थे जिन्होंने किसी टीम को 5 बार चैंपियन बनाया. उन्होंने जो कारनामा अंजाम दिया उसकी बराबरी बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने की. साल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ही अपना पहला खिताब जीता था. इसके बाद 2015 में फिर से चेन्नई को फाइनल में हराया. 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और 2019 में फिर से चेन्नई को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर रोहित शर्मा 5 बार आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान बने थे. ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे बराबर तो किया जा सकता है लेकिन तोड़ नहीं सकते. क्योकि दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर कप्तान आते जाएंगे लेकिन पहले नंबर पर हमेशा ही रोहित ही रहेंगे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article