Last Updated:
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बढ़े तापमान से लोगों को राहत मिलने वाली है. क्योंकि मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी में छिटपुट बारिश और हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं बल्कि 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट (PTI)
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में सूबे में एक बार फिर तेज हवाओं और बूंदाबांदी का सिलसिला देखने को मिल सकता है. हालांकि पिछले एक-दो दिन से तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही थीं, जिसके कारण तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. लेकिन अब बादलों की सक्रियता फिर से बढ़ने वाली है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिन तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में खासतौर पर तराई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश के आसार हैं. हालांकि इन सबसे तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी. बल्कि 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


