6.5 C
Munich

यूपी में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बिगड़ा आम आदमी का बजट, जानें आपके शहर में आज का रेट

Must read


Last Updated:

UP Petrol Diesel Price Hike: महंगाई की मार लगातार आम आदमी की रसोई से लेकर सफर तक का बजट बिगाड़ रही है. पहले सीएनजी और कमर्शियल गैस के दाम बढ़े, फिर दूध महंगा हुआ और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. बीते कई दिनों से कीमतों में इजाफे की चर्चाएं चल रही थी. जिसके बाद अब इसका सीधा असर बाजार और आम जनता की जेब पर दिखाई देने लगा है. ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च बढ़ने से लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती है.

Zoom

बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम

UP Petrol Diesel State wise Price: पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत के कारण उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा. उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. रसोई गैस, सीएनजी और दूध के दाम बढ़ने के बाद अब ईंधन की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मुरादाबाद, आगरा और मथुरा समेत कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए गए हैं. अलग-अलग जिलों में स्थानीय कर और परिवहन लागत के कारण रेट में अंतर देखने को मिल रहा है. अब जिसका सीधा असर लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ने वाला है.

शुक्रवार सुबह छह बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है. पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये के आसपास हो गया है. डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है. यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है.

  • उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
    जिला   पेट्रोल (₹/लीटर)   डीजल (₹/लीटर)
    गाजियाबाद    97.77       91.04
    नोएडा₹         97.75        91.02
    ग्रेटर नोएडा    97.78        91.20
    मेरठ             97.47        90.57
    मथुरा            96.95        90.21
    आगरा           96.90        90.21
    मुरादाबाद      98.04        91.29
    सुल्तानपुर      99.08        92.22
    मिर्जापुर         97.07       91.03
    महाराजगंज    96.58       90.61
    गाजीपुर         96.17       89.17
    लखीमपुर       98.50      91.00
    प्रयागराज      99.51       95.34

आम जनता की विशेष जानकारी
गाजियाबाद निवासी ताहिर सैफी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का अंदेशा लोगों को पहले से ही होने लगा था. बीते कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ईंधन बचाने की अपील कर रहे थे. जिससे साफ लग रहा था कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है. ताहिर ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखाई देने लगा है.

दीपिका शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना लग रही थी. लेकिन अब इसका सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी चीज में ₹1 की बढ़ोतरी भी पूरे महीने का बजट बिगाड़ देती है. पहले गैस सिलेंडर महंगा हुआ. फिर दूध के दाम बढ़े और अब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है.

कानपुर के रहने वाले राहुल का कहना है कि जिस प्रकार से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए है वह कहीं ना कहीं बेहद गलत है. इससे पूरे परिवार का बजट खराब हो गया है. अभी तक अकेले अपने परिवार का खर्चा उठाते थे. अब उनकी पत्नी भी काम करने के लिए जा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए.

विनय ने कहा कि जिस प्रकार से पहले सिलेंडर के रेट बढ़ाए गए. फिर दूध के रेट बढ़ाए गए और अब पेट्रोल डीजल. इससे पूरे घर का बजट बिगड़ गया है. अब समझ नहीं आ रहा है कि घर कैसे चलाएंगे. अगर यही नौबत रही तो सड़क पर आने को मजबूर हो जाएंगे.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article