11.5 C
Munich

ये जिहादी सुधरते क्यों नहीं…? अब हरिद्वार में गंगा में फेंकी चिकन बिरयानी, लोगों ने पकड़ लिया

Must read


Last Updated:

वाराणसी के बाद अब हरिद्वार में गंग नहर में चिकन बिरयानी फेंकने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. हरिद्वार के ज्वालापुर में स्थानीय लोगों ने दो युवकों को गंग नहर में कथित तौर पर चिकन बिरयानी फेंकते हुए पकड़ लिया.

Zoom

हरिद्वार के गंग नहर में चिकन बिरयानी फेंकने के मामला.

हरिद्वारः धर्म नगरी हरिद्वार में मौजूद गंगा नहर में कथित तौर पर चिकन बिरयानी फेंके जाने को लेकर कुछ लोगों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया. घटना का वीडियो वायरल हो गया है. नॉनवेज की दुकान चलाने वाले दो युवकों को बचा सामान फेंकते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने युवकों से गाली-गलौच की. वहीं घटना सामने आने के बाद स्थानीय साधु संत और हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है.

दुकान का बचा हुआ सामान गंग नहर में डाल रहे थे दो लोग
दरअसल, हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गंग नहर में कथित रूप से चिकन बिरयानी फेंके जाने को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज्वालापुर के लालपुल के पास नॉनवेज की दुकान चलाने वाले दो युवकों ने बचा हुआ सामान गंग नहर में डाल दिया. उन्हें ऐसा करते देख कुछ स्थानीय लोगों को ने पकड़ लिया और खूब खरी खोटी सुनाई. इस दौरान वीडियो बना रहे युवक ने गंगा में सामग्री डाल रहे युवकों से हाथापाई और गाली गलौज भी की. मामले में साधु संत और हिंदूवादी संगठन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

साधु-संतों ने उठाए सवाल
धर्मनगरी हरिद्वार से जिहादियों की इस कट्टरपंथी हरकत को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया है. दरअसल, इन दिनों हरिद्वार में लगातार लाखों की संख्या में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं. ऐसे में इस घटना से कट्टरपंथी मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं.

कड़ी कार्रवाई की मांग
ज्वालपुर क्षेत्र से जुड़े इस वीडियो में एक नीले ड्रम से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्रीम गंगा में डाली जा रही थी. इस घटना को लेकर संतों ने कहा कि मां गंगा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं और इस तरह की हरकतें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं. बता दें कि इससे पहले वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने का वीडियो सामने आया था.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article