22.1 C
Munich

ये शतक याद रखूंगा… श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स में जान फूंक दी, मैच के बाद कप्तान ने दिल खोलकर रख दिया

Must read


होमखेलक्रिकेट

श्रेयस ने पंजाब में जान फूंक दी, मैच के बाद कप्तान ने दिल खोलकर रख दिया

Last Updated:

IPL 2026 PBKS vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने दमदार जीत हासिल की. पंजाब की जीत में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली. आईपीएल में अय्यर का ये पहला शतक था. शतक के बाद अय्यर ने कहा कि उनके लिए ये पारी हमेशा खास रहेगी, क्योंकि उन्होंने ऐसे मैच में रन बनाए जिसमें टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी.

Zoom

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेलकर पंजाब किंग्स को सात विकेट से शानदार जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.टीम की इस जीत में अपनी पारी को कप्तान श्रेयर अय्यर ने बेहद खास करार दिया. एलएसजी को छह विकेट पर 196 रन पर रोकने के बाद पंजाब किंग्स ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार छह हार के सिलसिले को भी समाप्त किया.

अय्यर ( नाबाद 101) ने 51 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 69 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. प्लेयर ऑफ द मैच बने अय्यर ने कहा, “मैं बेहद उत्साहित हूं. यह मेरा पहला शतक है और सही समय पर आया, जब टीम को इसकी जरूरत थी. गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी मैं बेहद खुश हूं. मैच खत्म कर शतक लगाना एक अलग ही एहसास है. आज मैं खुद को शानदार महसूस कर रहा था.”

शतक लगाना मेरे लिए बेहद खास रहा-श्रेयस अय्यर

उन्होंने शतक के साथ मैच खत्म करने के अनुभव पर कहा, ‘‘ यह एहसास अविश्वसनीय है. मैच खत्म करते हुए शतक बनाना बेहद खास है. मैं मानसिक रूप से बहुत अच्छी स्थिति में था.’’ अय्यर ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “पहले ओवर में 16 रन देने के बाद जिस तरह अजमतुल्लाह उमरजई ने वापसी की, वह शानदार था. इस समय सबसे महत्वपूर्ण चीज लय हासिल करना है. युजवेंद्र चहल ने ऋषभ पंत का अहम विकेट लेकर अपना जज्बा दिखाया. पिछले मैच में रन लुटाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की.”

अपनी बल्लेबाजी को लेकर अय्यर ने कहा, “मुझे पता है कि अगर मैं क्रीज पर थोड़ा समय बिताऊं और गेंद को सही टाइम करूं तो मैं बड़ी पारी खेल सकता हूं. मेरा लक्ष्य जितनी देर संभव हो क्रीज पर टिके रहना था.” उन्होंने प्रभसिमरन सिंह की भी जमकर सराहना करते हुए कहा, ‘‘ प्रभ काफी सकारात्मक मानसिकता के साथ खेल रहे थे और हमारे बीच संवाद भी शानदार रहा. हमारी साझेदारी बेहद अहम रही. इससे मैच में लय बनी. मैं सचमुच बहुत खुश हूं.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article