17.4 C
Munich

ये हैं मऊ के वो होनहार 10 स्टूडेंट्स, जिन्होंने 10वीं बोर्ड एग्जाम में किया टॉप, स्कूल का बढ़ाया मान

Must read


Last Updated:

UP Board Result Mau Toppers: यूपी बोर्ड ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. ऐसे में यदि आप मऊ जनपद के निवासी हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपके मऊ जनपद के टॉप टेन कितने टॉपर हैं और किस विद्यालय के टॉपर हैं, तो आईए जानते हैं.

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में पूर्वांचल के जिलों के लिए 12 मेधावी प्रदेश सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे. इसमें सात बेटियां हैं. सूची में सबसे ज्यादा मऊ जिले के चार मेधावियों ने अपनी जगह बनाई है, जिसमें मऊ की प्रतीक्षा पांडेय ने 583 अंक के साथ 97.17 % के साथ पूरे प्रदेश में चौथा स्थान पाया है. प्रतीक्षा पांडेय मऊ जनपद के मधुबन के सुभागी देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं, जिन्होंने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान तो मऊ जनपद में पहला स्थान हासिल करके पूरे जनपद को टॉप किया है.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल में पंडित दीनदयाल एसके इंटर कॉलेज कोपागंज की छात्रा अनम कायनात ने 580 अंक पाकर 96.67% के साथ पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है. मऊ जनपद में दूसरा स्थान हासिल करके अपने माता-पिता के साथ विद्यालय और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है. अनम कायनात का कहना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनेंगी. हालांकि पहली बार इस कॉलेज की छात्रा ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करके पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल में ओमप्रकाश पांडे शिखर संस्थान कासिमपुर मऊ के छात्र अवनीश सिंह ने 579 अंक पाकर 96.50% के साथ पूरे प्रदेश में आठवां रैंक हासिल किया है. मऊ जनपद में तीसरा रैंक हासिल करके पूरे जनपद का नाम रोशन किया है. हालांकि विद्यालय पहली बार प्रदेश स्तर पर कोई स्थान लाया है, जिसमें अवनीत सिंह ने अपने माता-पिता के साथ विद्यालय का नाम और जनपद समेत पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

मऊ जनपद में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल में सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन की छात्रा गरिमा मौर्य 577 अंक लाकर 96.17% के साथ पूरे प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है. अगर बात करें जनपद में, तो पूरे मऊ जनपद में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. उनके माता-पिता के साथ उनके विद्यालय परिवार को उन पर गर्व है. गरिमा मौर्य ने पूरे प्रदेश में टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है, तो मऊ जनपद में चौथे स्थान पर जगह बनाई. इस सुभागी देवी इंटर कॉलेज के दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल के रिजल्ट घोषित होने के बाद श्री केदारनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय मऊ कॉलेज के छात्र रजनीश सिंह मऊ जनपद के टॉप-10 में पांचवें स्थान पर आए हैं. इन्होंने हाईस्कूल में 575 अंक के साथ 95.83 प्रतिशत लाकर जनपद में पांचवा स्थान हासिल किया है. हालांकि रजनीश सिंह का सपना था कि वह प्रदेश स्तर पर कोई रैंक हासिल करें, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया और जनपद में पांचवा रैंक हासिल किया है.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

मऊ जनपद के सुभागी देवी इंटर कॉलेज मधुबन की छात्रा पूजा साहनी ने टॉप-10 लिस्ट के छठवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है. पूजा साहनी ने 574 अंक प्रकार 95.67 प्रतिशत के साथ पूरे जनपद में छठवां रैंक हासिल की है. सुभागी देवी इंटर कॉलेज मऊ जनपद के टॉप 10 टॉपरों के लिस्ट में तीन टॉपर को इस विद्यालय ने दिया है, जिसमें दो छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर स्थान हासिल किया है. एक छात्र में जनपद स्तर पर छठवां स्थान हासिल किया है.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

मऊ जनपद के ए.पी.बी.पी. स्मृति बालिका कॉलेज सरूहुरपुर मुहम्मदाबाद गोहना के छात्र वैभव यादव ने 574 अंक के साथ 95.67% हासिल किया और टॉप-10 सूची में जनपद में 6वीं रैंक पर अपना स्थान बनाया है. हालांकि पिछले वर्ष भी इस विद्यालय ने टॉप-10 सूची में अपना रैंक हासिल किया था और इस वर्ष भी टॉप-10 सूची में अपना रैंक हासिल किया है. इसमें वैभव यादव ने पूरे विद्यालय समेत जनपद का नाम रोशन किया है.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

मऊ जनपद के इकौना चौबेपुर स्थित किशन देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अमृता यादव ने पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है. उन्होंने टॉप-10 सूची में शामिल होकर सातवें रैंक पर अपना स्थान बनाया है, जिसमें अमृता यादव ने 571 अंक के साथ 95.17% लाकर पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है. हालांकि यह विद्यालय पिछले वर्ष टॉप-10 सूची में पहले था.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

मऊ जनपद के रामनगर मोड खलिसा स्थित के ब्रम्हर्षि रामकृष्ण इंटर कॉलेज ने पिछले वर्ष मऊ जनपद के टॉपर में सबसे पहला स्थान हासिल किया था. लेकिन इस वर्ष उसका पायदान नीचे हो गया. लेकिन टॉप-10 लिस्ट में इसने अपनी जगह बना ली. यहां की छात्रा वर्षा पांडे 570 अंक के साथ 95% लाकर पूरे जनपद में 9वां स्थान हासिल किया है और पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है. जबकि पिछले वर्ष यह विद्यालय मऊ जनपद के टॉप लिस्ट में नंबर वन पर था.

Mau news, local news, latest news, up news, up board, high school topers, mau high school toper up board

इस बार मऊ जनपद में हाई स्कूल के टॉपर में प्राइवेट विद्यालय सबसे आगे रहा, लेकिन मऊ जनपद के अदरी इंदारा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज की छात्रा कृतिका मौर्य ने 569 अंक पाकर 94.85 प्रतिशत के साथ पूरे नेशनल इंटर कॉलेज का नाम को रोशन किया है. यह मऊ जनपद के टॉप-10 लिस्ट में दसवें स्थान पर रहा. हालांकि गवर्नमेंट स्कूल की पहली छात्र है, जिसने टॉप-10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है और अपने माता-पिता के साथ पूरे विद्यालय समेत जनपद का नाम रोशन किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article