9 C
Munich

रबाडा-होल्डर के आगे हैदराबाद का सरेंडर, आरसीबी को पछाड़ टेबल टॉपर बनी गुजरात, प्लेऑफ में एंट्री पक्की!

Must read


होमखेलक्रिकेट

रबाडा-होल्डर के आगे हैदराबाद का सरेंडर, आरसीबी को पछाड़ टेबल टॉपर बनी गुजरात

Last Updated:

SRH vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से धूल चटाकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. टूर्नामेंट के 56वें मुकाबले में शुभमन गिल की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 86 रन पर समेटकर सीजन की अपनी आठवीं जीत दर्ज की. गुजरात ने हैदराबाद के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा था. गुजरात अब अंकतालिका में नंबर-1 बन चुकी है. वहीं, हैदराबाद हार से अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

Zoom

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से शिकस्त दी. अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 5 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर बनाया, जिसके बाद गेंदबाजों ने हैदराबाद को उसके उसके सबसे छोटे स्कोर (86 रन) पर ढेर कर मुकाबला जिता दिया. सनराजइर्स हैदराबाद की यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी हार है. गुजरात की टीम 12 मैचों में 8 जीत और 16 अंक के साथ अब अंकतालिका में सबसे ऊपर बैठी है. उसने आरसीबी को पीछा छोड़ा, जो अब दूसरे पायदान पर है. गुजरात का यहां से प्लेऑफ में जाना लगभग तय है. वहीं, हैदराबाद अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है. उसके 12 मैचों में 14 अंक हैं.

सुदर्शन-सुंदर ने गुजरात को मैच विनिंग टोटल तक पहुंचाया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टीम के लिए साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक बनाए. सुदर्शन ने 44 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 61 रन बनाए, जबकि सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर टीम को 160 रन के पार पहुंचा दिया. गुजरात की शुरुआती अच्छी नहीं रही थी. उसके 26 रन पर दो विकेट गिर गए थे. शुभमन गिल (5) और जोस बटलर (7) कुछ खास नहीं कर सके. निशांत संधू ने 22 रनों का योगदान दिया. जेसन होल्डर ने नाबाद 11 रन और राहुल तेवतिया ने नॉटआउट 4 रन बनाए. हैदराबाद के लिए साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने दो-दो विकेट चटकाए.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article