29.3 C
Munich

रवींद्र जडेजा को आउट कर शार्दुल ने दिखाए तेवर, अंपायर ने तुरंत बदला फैसला, जड्डू ने ऐसा लिया बदला याद रखेंगे ठाकुर

Must read


होमखेलक्रिकेट

नो बॉल पर विकेट लेकर शार्दुल ने दिखाए तेवर, जड्डू ने लिया जबरदस्त बदला

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की वजह से यादगार बन गया. पहले मुंबई के गेंदबाज ने विकेट लेकर रॉयल्स के बैटर को चिढ़ाया. अंपायर के नो बॉल करार दिए जाने के बाद जडेजा ने इसका बदला शार्दुल से लिया.

Zoom

रवींद्र जडेजा ने शार्दुल ठाकुर से लिया जबरदस्त बदला

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार (24 मई) को खेले जाने वाले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले का इंतजार हर किसी को थी. इस मैच से ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम के नाम का फैसला होना था. राजस्थान की टीम अगर जीत दर्ज करती तो वो सीधा प्लेऑफ में पहुंचती जबकि हार पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों को जिंदा रखता. मैच को रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई टक्कर ने और भी रोचक बना दिया. राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में जडेजा का विकेट मुंबई के गेंदबाज ने झटका लेकिन बॉल नो हो गई. आउट करने के बाद जैसा जश्न शार्दुल ने किया था वैसा ही उसके बाद चौका लगाकर जडेजा ने भी किया.

क्रिकेट मैच के दौरान दिग्गज और क्रिकेट के जानकार जल्दी जश्न मनाने की सलाह नहीं देते हैं. ऐसा क्यों कहा जाता है ये मुंबई इंडियंस के शार्दुर ठाकुर को देखकर समझा जा सकता है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में विकेट लेने के बाद जडेजा को चिढ़ाया और फिर जो हुआ वो कभी नहीं भूलेंगे. शार्दुल ठाकुर जल्दी विकेट हासिल करने का जश्न मनाना भारी पड़ गया. उनको इसका मजेदार सबक रवींद्र जडेजा ने वानखेड़े स्टेडियम में दिया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article