रामनगरी अयोध्या से माता सीता के मायके तक सीधी ट्रेन, कल PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Date:


होमताजा खबरदेश

अयोध्या से माता सीता के मायके तक सीधी ट्रेन, कल PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Last Updated:

रामनगरी अयोध्या से माता सीता के मायके जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. उद्घाटन स्पेशल अयोध्या से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे जनकपुर से चलेगी. कुल 17 कोच वाली यह ट्रेन मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर और बिहार के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को दोनों धार्मिक स्थलों के बीच सफर में सुविधा मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन 23 नवंबर को शुरू होगी. (फाइल फोटो)

राम की नगरी अयोध्या से माता सीता के मायके जनकपुर धाम तक अब रेल का सीधा सफर शुरू होने जा रहा है. भारत और नेपाल के बीच धार्मिक रिश्तों को नई मजबूती देने वाली इस ट्रेन को सोमवार यानी 23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी. दोनों ही स्थान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े हैं. अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है तो नेपाल का जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. ऐसे में इस ट्रेन को सिर्फ एक नई रेल सेवा नहीं बल्कि दोनों देशों की साझा धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली पहल के तौर पर देखा जा रहा है.

इस ट्रेन की उद्घाटन स्पेशल सेवा 23 नवंबर को अयोध्या से रवाना होगी और अगले दिन यानी 24 नवंबर को नेपाल के जनकपुर धाम से इसकी वापसी होगी. ट्रेन का नंबर 15595/15596 है और इसे जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस नाम दिया गया है. कुल 17 कोच वाली इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. अयोध्या से जनकपुर धाम पहुंचने में करीब 21 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा. इस दौरान ट्रेन मनकापुर और बस्ती से लेकर गोरखपुर होते हुए बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी. नियमित साप्ताहिक सेवा कब से शुरू होगी इसकी तारीख रेलवे बाद में घोषित करेगा.

PM मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

इस रेल सेवा की शुरुआत भारत और नेपाल के बीच उच्चस्तरीय संपर्क के लिहाज से भी अहम है. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह 22 और 23 नवंबर को भारत दौरे पर हैं. यह उनका पहला भारत दौरा है. उनके साथ नेपाल के वित्त और विदेश मंत्री समेत एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत होनी है. इसी दौरान दोनों नेता वर्चुअल माध्यम से अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे दोनों देशों के बीच धार्मिक पर्यटन और लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का पूरा शेड्यूल

स्टेशन अयोध्या से जनकपुर धाम जनकपुर धाम से अयोध्या
अयोध्या धाम दोपहर 12:30 बजे रवाना सुबह 8:10 बजे आगमन
मनकापुर दोपहर 2:05 बजे –
बस्ती दोपहर 3:03 बजे –
गोरखपुर शाम 5:30 बजे सुबह 3:55 बजे
पनियहवा रूट में शामिल –
नरकटियागंज रात 9:00 बजे रात 10:50 बजे
रक्सौल रात 11:10 बजे रात 8:45 बजे
सीतामढ़ी रात 1:35 बजे शाम 7:00 बजे
शीशो रूट में शामिल –
मधुबनी सुबह 4:48 बजे दोपहर 3:48 बजे
जयनगर सुबह 6:30 बजे दोपहर 2:10 बजे
जनकपुर धाम सुबह 10:00 बजे आगमन दोपहर 1:00 बजे रवाना

यूपी और बिहार के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

अयोध्या से रवाना होने के बाद ट्रेन मनकापुर और बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी. इसके बाद बिहार में पनियहवा और नरकटियागंज के रास्ते रक्सौल पहुंचेगी. आगे सीतामढ़ी और शीशो होते हुए मधुबनी और जयनगर से गुजरेगी. इसके बाद नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचेगी. इस रूट से उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. खासकर रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह कनेक्शन उपयोगी हो सकता है.

अयोध्या से जनकपुर तक कितना लगेगा समय?

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 10 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी. यानी सफर में करीब 21 घंटे 30 मिनट लगेंगे. वापसी में ट्रेन जनकपुर धाम से दोपहर 1 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी. रेलवे के मुताबिक 23 और 24 नवंबर को उद्घाटन स्पेशल चलाई जाएगी. नियमित साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की तारीख पूर्व मध्य रेलवे अलग से जारी करेगा.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related