12.4 C
Munich

रिंकू सिंह का ‘सुपर’ शो… लखनऊ के खिलाफ सुपर ओवर में रचा इतिहास, पहली ही गेंद पर किया मैच का अंत

Must read


होमखेलक्रिकेट

रिंकू सिंह का ‘सुपर’ शो… लखनऊ के खिलाफ सुपर ओवर में रचा इतिहास

Last Updated:

LSG vs KKR IPL 2025: आईपीएल 2026 के पहले सुपर ओवर में रिंकू सिंह ने अपने ऑलराउंड खेल से कोलकाता को ऐतिहासिक जीत दिलाई. सुनील नरेन की घातक गेंदबाजी ने लखनऊ को मात्र 1 रन पर समेट दिया, जिसमें रिंकू ने बाउंड्री पर एक अद्भुत ‘टैग-टीम’ कैच लपका. इसके बाद, जीत के लिए मिले 2 रनों के लक्ष्य को रिंकू ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर हासिल कर लिया. अपनी शानदार फील्डिंग और फिनिशिंग टच से रिंकू एक बार फिर मैच के असली हीरो बनकर उभरे.

Zoom

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में एलएसजी को हराया.

नई दिल्ली.  सुपर ओवर में भी रिंकू सिंह का ही जादू सिर चढ़कर बोला, जिन्होंने पहले फील्डिंग और फिर बल्लेबाजी से कोलकाता को एक अविश्वसनीय जीत दिला दी. जब लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो सुनील नरेन की फिरकी के सामने उनकी पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई. नरेन ने मात्र तीन गेंदों के भीतर दो विकेट चटकाकर लखनऊ को सिर्फ 1 रन पर समेट दिया, जिसमें रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल की ‘जुगलबंदी’ वाला वो शानदार कैच आकर्षण का केंद्र रहा. पॉवेल ने बाउंड्री पर गेंद को हवा में उछाला जिसे रिंकू ने लपककर एडन मार्करम को पवेलियन भेजा. इसके बाद जब केकेआर को जीत के लिए केवल 2 रनों की जरूरत थी, तो रिंकू ने प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर शानदार चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया.  इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही रिंकू ने साबित कर दिया कि दबाव के क्षणों में उनसे बड़ा खिलाड़ी फिलहाल कोई नहीं है. केकेआर की यह दूसरी जीत है.

आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी
मैच का रोमांच अपने चरम पर था जब लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी. कार्तिक त्यागी का यह ओवर किसी नाटकीय थ्रिलर से कम नहीं रहा. ओवर की शुरुआत में ही दो लगातार ‘बीमर’ (नो-बॉल) और फ्री-हिट पर चौके ने कोलकाता की सांसें रोक दी थीं. हालांकि, त्यागी ने वापसी करते हुए हिम्मत सिंह को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया और अगली गेंद डॉट निकालकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली. आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए 7 और सुपर ओवर के लिए 6 रनों की जरूरत थी. स्ट्राइक पर थे मोहम्मद शमी, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान करते हुए त्यागी की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ दिया.

शमी के इस ऐतिहासिक छक्के के साथ ही स्कोर बराबर हो गया
शमी के इस ऐतिहासिक छक्के के साथ ही स्कोर बराबर हो गया और प्रशंसकों को आईपीएल 2026 का पहला ‘सुपर ओवर’ देखने का मौका मिला. गेंद बाउंड्री के पार जाते ही ड्वेन ब्रावो और वॉटसन के चेहरे पर हैरानी साफ दिख रही थी, वहीं डगआउट में आवेश खान खुशी से झूम उठे. केकेआर के खेमे में मायूसी और लखनऊ के लिए एक नई उम्मीद की किरण साफ नजर आ रही थी. 155 रनों के स्कोर पर दोनों टीमों के रुकने के बाद अब मैदान पर घमासान एक नए स्तर पर पहुंच चुका था, जहां एक-एक रन और हर एक गेंद पूरे टूर्नामेंट की दिशा तय करने वाली थी.

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 155 रन बनाए
मोहसिन खान की तूफानी गेंदबाजी से मुश्किलों में घिरे कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह के तेजतर्रार अर्धशतक से लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सात विकेट पर 155 रन बनाए. मोहसिन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर पांच विकेट चटकाए और केकेआर के शीर्ष और मध्यक्रम को ध्वस्त किया. स्पिनर जॉर्ज लिंडे ने भी 18 रन देकर एक विकेट चटकाया. नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 51 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों से नाबाद 83 रन की पारी खेलने के अलावा कैमरन ग्रीन (34) के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 और सुनील नारायण (नाबाद 04) के साथ आठवें विकेट के लिए 30 गेंद में 62 रन की अटूट साझेदारी की. रिंकू और ग्रीन के अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (10) ही दोहरे अंक में पहुंच गए.

पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसे मोहसिन ने बिल्कुल सही साबित करते हुए नाइट राइडर्स का स्कोर चार विकेट पर 31 रन कर दिया. मोहसिन ने दूसरे ओवर में ही टिम सीफर्ट (00) को मुकुल चौधरी के हाथों कैच करा दिया. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मोहम्मद शमी पर पारी का पहला छक्का जड़ा लेकिन मोहसिन की गेंद को एडेन मारक्रम को कैच दे बैठे. अंगकृष रघुवंशी (09) इसके बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के कारण आउट हुए. नाइट राइडर्स की टीम पावर प्ले में तीन विकेट पर 31 रन ही बना सकी.

ग्रीन ने लिंडे पर दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया
मोहसिन ने रोवमैन पावेल (01) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराके नाइट राइडर्स को चौथा झटका दिया. कैमरन ग्रीन ने नौवें ओवर में जॉर्ज लिंडे पर दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. ग्रीन ने मोहसिन पर भी छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर भाग्यशाली रहे जब गेंद दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव के बीच में गिर गई. ग्रीन हालांकि इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और एक गेंद बाद विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे.

मोहसिन खान ने करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल किए
मोहसिन ने अगली गेंद पर अनुकूल रॉय (00) को भी आयुष बडोनी के हाथों कैच कराके करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल किए और सुपर जाइंट्स का छह विकेट पर 73 रन किया. रिंकू सिंह ने 14वें ओवर में राठी पर लगातार दो चौकों के साथ बाउंड्री के सूखे को खत्म किया. नाइट राइडर्स के रनों का शतक 16वें ओवर में पूरा हुआ. रिंकू ने शमी पर छक्के और दो चौकों के साथ 42 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में राठी पर लगातार चार छक्कों के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article