12.4 C
Munich

रिंकू सिंह ने तोड़ा एमएस धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, नंबर-6 पर आकर रच दिया इतिहास

Must read


होमखेलक्रिकेट

रिंकू सिंह ने तोड़ा धोनी का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, नंबर-6 पर आकर रचा इतिहास

Last Updated:

rinku singh broke ms dhoni record: रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 83 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी से उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का 15 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रिंकू आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर आकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 2011 से यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था.

Zoom

रिंकू सिंह ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स के उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इतिहास रच दिया. रिंकू ने लखनऊ के खिलाफ 83 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही रिंकू ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान के नाम 2011 से था. रिंकू आईपीएल मैच की पहली पारी में नंबर-6 पर आकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. एमएस धोनी ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीएसके के लिए खेलते हुए 40 गेंदों में 70 रन की पारी खेली थी. धोनी ने नंबर-6 पर आकर यह रन बनाए थे.

रिंकू सिंह पहली पारी में नंबर-6 पर उतरकर 80 रन की पारी खेलने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं. रिंकू और धोनी के बाद इस लिस्ट में रयान टेन डोएशेट, कीरोन पोलार्ड और दिनेश कार्तिक शामिल हैं. डोएशेट ने 2011 में नाबाद 70 रन बनाए थे, जबकि पोलार्ड ने 2015 में 70 रन की पारी खेली थी. कार्तिक ने 2010 में 69 रन बनाए थे.

रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़े.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article