11.7 C
Munich

रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Must read


होमखेलक्रिकेट

रुतुराज गायकवाड़ ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

Last Updated:

Ruturaj Gaikwad Unwanted Record: रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 से ज़्यादा गेंदें खेलीं, लेकिन अपनी पारी में एक भी चौका या छक्का नहीं लगा सके. सोमवार को चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए.

Zoom

रुतुराज गायकवाड़ के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 20 से ज़्यादा गेंदें खेलीं, लेकिन अपनी पारी में एक भी चौका या छक्का नहीं लगा सके. सोमवार को चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वह 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए. आईपीएल में रुतुराज से पहले सात अन्य ओपनर ऐसा कर चुके हैं.

डेविड वॉर्नर: 2019 में हैदराबाद के लिए (32 गेंदों में 37 रन), मनीष पांडे: 2013 में पुणे वॉरियर्स के लिए (53 गेंदों में 29 रन), शिखर धवन: 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए (19 गेंदों में 27 रन), माइकल हसी: 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए (15 गेंदों में 26 रन), क्रिस गेल: 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए (42 गेंदों में 24 रन), मनविंदर बिस्ला: 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए (9 गेंदों में 22 रन).

इनके अलावा स्टीवन स्मिथ, एमएस धोनी (दो बार), रोहित शर्मा, अक्षर पटेल और एडन मार्करम जैसे कई अन्य कप्तानों ने भी बिना चौके-छक्के की ऐसी पारियां खेली हैं. हालांकि, गायकवाड़ इतिहास के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने ओपनिंग (पारी की शुरुआत) करते हुए यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article