Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बड़ा झटका लगा है. टीम के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट को चोटिल होकर फिलहाल टूर्नामेंट के अगले कुछ मुकाबलों से बाहर होना पड़ा है. जानकारी के मुताबिक अंगुली में लगी चोट की स्कैन के लिए वो यूके लौट गए है.
फिल साल्ट को चोटिल होने से आरसीबी को लगा झटका
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम को जोरदार झटका लगा है. स्टार ओपनर फिल सॉल्ट उंगली में चोट लगने के कारण चल रहे बाहर हो गए हैं. 9 लीग मैच खेल चुकी टीम ने अब तक 6 में जीत हासिल किया है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. सोमवार को ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सॉल्ट स्कैन के लिए यूके लौट गए हैं. अब उनके आगे खेले को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है.
चोटिल फिल साल्ट की जगह पर जैकब बेटेल को बल्लेबाजी क्रम के टॉप पर खेलने का मौका मिलेगा. वह दाएं हाथ के सॉल्ट की जगह ओपनिंग करते रहेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, डिफेंडिंग चैंपियंस ने फिलहाल सॉल्ट की चोट की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ RCB के घरेलू मैच के दौरान दूसरी पारी में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के पास डाइव लगाते समय सॉल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी.
सीजन की शुरुआत में सॉल्ट ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए और लगातार टीम को तेज शुरुआत दिलाई. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सॉल्ट और RCB दोनों को उम्मीद है कि उनकी चोट जल्द ठीक हो जाएगी. वह इस महीने के अंत तक भारत लौटकर टीम के लिए खेल सकते हैं. टीम लगातार अपने पहले खिताब की रक्षा के लिए प्रयासरत है, जो उसने पिछले सीजन में जीता था.
सॉल्ट के लिए यह चोट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समय पर आई है. उन्होंने पहले टीम के माहौल की तारीफ की थी, जिसमें क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबट, हेड कोच एंडी फ्लावर और बैटिंग मेंटर दिनेश कार्तिक शामिल हैं. इंग्लैंड के लिए फीके टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने IPL में अपनी फॉर्म फिर से हासिल की थी. राजत पाटीदार की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियंस फिलहाल गुजरात टाइटंस से हार के बाद छह दिन के ब्रेक पर हैं. इस दौरान कई खिलाड़ी मालदीव की छोटी यात्रा पर गए हैं. टीम का अगला मुकाबला गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


