Last Updated:
who is Saurabh Dubey: विदर्भ के 6 फुट 5 इंच लंबे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने हुनर का प्रदर्शन किया. उन्होंने मुंबई इंडियंस को अपने लगातार दो ओवरों में बड़े झटके देकर बैकफुट पर धकेला. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से आईपीएल डेब्यू करने वाले 28 साल के इस स्टार को केकेआर ने चोटिल आकाशदीप की जगह टीम में शामिल किया था, जो अब अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा रहे हैं.
सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार को किया आउट.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले कैमरन ग्रीन और फिर सौरभ दुबे ने अपनी घातक गेंदबाजी से मुंबई के टॉप ऑर्डर को पावरप्ले में ही तहस-नहस कर दिया. इस दौरान अपना तीसरा ही आईपीएल मैच खेल रहे सौरभ दुबे की गेंदबाजी ने सभी को प्रभावित किया, जिन्होंने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसी बड़ी ‘मछलियों’ को जाल में फंसाया. उन्होंने अपने लगातार दो ओवरों में ये दोनों विकेट चटकाए. आइए जानते हैं, इस स्टार के बारे में, जिसे केकेआर ने चोटिल आकाशदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया था.
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहला ओवर अनुकूल रॉय लेकर आए, जबकि दूसरे छोर से केकेआर ने सौरभ दुबे को लगाया. स्पेल के अपने और पारी के चौथे ओवर में दुबे ने केकेआर को बड़ी सफलता दिलाते हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पवेलियन लौटा दिया. ओवर की पांचवीं गेंद पर सौरभ ने उंगलियां घुमाईं, जिस पर बड़ा शॉट लगाने गए रोहित पूरी तरह टाइम नहीं कर पाए और गेंद मिड विकेट के ऊपर हवा में चली गई. कैमरन ग्रीन ने दौड़ लगा दी और गेंद पर नजर बनाते हुए एक बेहतरीन कैच लेकर रोहित की पारी को समाप्त कर दिया. रोहित ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए.
विकेट लेने के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते सौरभ दुबे.
View this post on Instagram


