6.1 C
Munich

रोहित शर्मा को बोल्ड मारने वाले की खुली किस्मत, अब SRH से खेलेगा ये घातक लेफ्ट आर्म पेसर

Must read


होमखेलक्रिकेट

रोहित को बोल्ड मारने वाले की खुली किस्मत, अब SRH से खेलेगा ये घातक पेसर

Last Updated:

Dilshan Madushanka replaced brydon carse: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में श्रीलंका के लेफ्ट आर्म पेसर दिलशान मदुशंका की एंट्री हुई है. उन्हें फ्रेंचाइजी ने ब्रायडन कार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड का हिस्सा बनाया है, जो चोटित होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दिलशान मदुशंका ने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड करके सुर्खियां बटोरी थीं.

Zoom

सनराइजर्स हैदराबाद में दिलशान मदुशंका की एंट्री.

नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों के लिए दिलशान मदुशंका को अपनी टीम में शामिल किया है. उन्हें चोटिल खिलाड़ी ब्रायडन कार्स की जगह टीम में जगह मिली है. ब्रायडन कार्स चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं. दिलशान मदुशंका श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 70 विकेट झटके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. मदुशंका इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

2016 की चैंपियन टीम SRH ने ब्रायडन कार्स को 1 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बदकिस्मती से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वह चोटिल हो गए. हैदराबाद ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से एक में भी कार्स प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे. टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारने के बाद हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बताया था कि कार्स के हाथ में चोट लगी है. उस समय लगा था कि कार्स जल्दी ठीक हो जाएंगे और अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, उनकी चोट गंभीर निकली और वह वापसी नहीं कर पाए.

सनराइजर्स हैदराबाद में दिलशान मदुशंका की एंट्री.

पेस अटैक को मजबूती देंगे दिलशान
दिलशान मदुशंका सनराइजर्स हैदराबाद के पेस अटैक को मजबूती देंगे. वह आईपीएल में पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा जरूर रहे हैं, लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला. देखना यह होगा कि सनराइजर्स इस श्रीलंकाई पेसर का कैसे इस्तेमाल करती है. दिलशान पाकिस्तान सुपर लीग और लंका प्रीमियर लीग में खेले हैं. उन्हें 63 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें 61 विकेट निकाले हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article