Last Updated:
हरभजन ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘मैदान में रहना जरूरी है. डगआउट में बैठकर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. लेकिन मैदान में रहकर आप फर्क ला सकते हैं और रोहित शर्मा ने यही किया.’ उन्होंने कहा, ‘बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत चाहिए होती है और रोहित ने न सिर्फ अच्छी शुरुआत दी
रोहित शर्मा जल्दी फिट हो जाते तो मुंबई का ये हाल ना होता- हरभजन सिंह
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने लखनऊ के खिलाफ मैच क्या जीता कई पूर्व क्रिकेटर इस बहस में कूद पड़े कि रोहित शर्मा पहले फिट हो जाते तो टीम की ये दुर्गत नहीं होती. पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर रोहित शर्मा अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से जल्दी उबर जाते तो मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की बेहतर स्थिति में होती.
रोहित ने चोट से वापसी के बाद सोमवार को यहां 84 रन की तेज पारी खेली. इससे उनकी टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 229 रन का लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे और इसके बाद पांच मैच नहीं खेल पाए थे.
रोहित का जाना टीम को खला
हरभजन ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘मैदान में रहना जरूरी है. डगआउट में बैठकर आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. लेकिन मैदान में रहकर आप फर्क ला सकते हैं और रोहित शर्मा ने यही किया.’ उन्होंने कहा, ‘बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत चाहिए होती है और रोहित ने न सिर्फ अच्छी शुरुआत दी बल्कि उसे आगे भी बढ़ाया. अगर वह शतक बना लेते तो और अच्छा होता, लेकिन जब तक वह क्रीज पर रहे, उन्होंने शानदार खेल दिखाया.
जल्दी ठीक हो जाते हिटमैन
हरभजन ने कहा, ‘काश उनकी चोट थोड़ी जल्दी ठीक हो जाती. कौन जानता है, जब टीम लगातार हार रही थी तो शायद वह एक-दो मैच जिता देते और टीम टूर्नामेंट में बनी रहती.’ इसी बीच भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि एलएसजी को लगातार अच्छा प्रदर्शन न करने की कीमत चुकानी पड़ी. शास्त्री ने कहा, ‘एलएसजी की दिक्कत यह है कि जब गेंदबाजी अच्छी होती है तो बल्लेबाज साथ नहीं देते और जब बल्लेबाज रन बनाते हैं तो गेंदबाज रन लुटा देते हैं. उनके खेल में निरंतरता नहीं है.’
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


