6 C
Munich

लखनऊ में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कैसा है लोगों का रिएक्शन

Must read


Last Updated:

Lucknow Petrol-Diesel Price Today: देश भर में पेट्रोल-डीजल के साथ ही सीएनजी की कीमतों बड़ी बढ़ोतरी की गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे वैश्विक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उजाफा किया गया है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत औसतन 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. हालांकि, इस बढ़ोत्तरी से आम जनता की जेब पर सीधा असर हुआ है, लेकिन उनका कहना है कि यह बढ़ोत्तरी जरूरी थी.

Zoom

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें

लखनऊ. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव व वैश्विक संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसका सीधा असर अब देश की आम जनता पर भी पड़ना शुरू हो गया है. देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक साथ बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पेट्रोल की कीमत औसतन 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3.11 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की नई कीमत 97.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.79 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी आई है. भारत जैसे आयात-निर्भर देशों में ईंधन की कीमतें इसकी चपेट में आ गई हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संकट लंबा खिंचा तो आगे और बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई नागरिकों ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यह बढ़ोतरी जरूरी थी, हालांकि, आम उपभोक्ताओं पर इसका बोझ साफ नजर आ रहा है. परिवहन, किराना सामान और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर इसका असर जल्द दिख सकता है.

मध्यम वर्ग पर ज्यादा असर

इस बढ़ोत्तरी से आम जनता पर बोझ पड़ना लाजमी है. टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चलाने वालों को जेब ढीली करनी पड़ेगी. माल ढुलाई महंगी होने से सब्जी, फल और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे. इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग पर पड़ेगा, जिनकी कमाई पहले ही महंगाई से दबी हुई है. सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय दामों के अनुरूप समायोजन कर रही हैं.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article