Last Updated:
30 अप्रैल को 39 साल के होने जा रहे रोहित शर्मा एक दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरेंगे या नहीं ये सभी जानना चाहते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद उनकी वापसी को लेकर कोई निश्चितता नहीं है. इससे मुंबई इंडियंस के लिए चिंता बढ़ गई है क्योंकि टीम का यह मुश्किल सीजन अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है.
लगभग 20 दिन से बाहर बैठे हैं रोहित शर्मा, क्या आज हैदराबाद के खिलाफ खेल पाएंगे
नई दिल्ली. अपने 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले तक रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस टीम में वापसी को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद उनकी वापसी को लेकर कोई निश्चितता नहीं है. इससे मुंबई इंडियंस के लिए चिंता बढ़ गई है क्योंकि टीम का यह मुश्किल सीजन अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है.
रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने कई ओपनिंग कॉम्बिनेशन आजमाए हैं. टीम को सही संतुलन नहीं मिल पाया और टॉप ऑर्डर में लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है. डेनिश मालेवार के बल्ले से रन नहीं निकलने के कारण रोहित की कमी और ज्यादा खल रही है. खासकर जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए.
एक मुंबई इंडियंस के सूत्र ने पीटीआई को बताया, “रोहित की रिकवरी जारी है, लेकिन बुधवार के मैच में उनकी भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला टॉस के वक्त लिया जाएगा.” सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले टीम चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में रोहित के सबसे बड़े फैंस भी मानने लगे हैं कि वह लगातार चौथा मैच भी मिस कर सकते हैं, हालांकि टीम को उनकी वापसी की उम्मीद है.
मुंबई इंडियंस की खराब फॉर्म और चोटों की मार
पिछले मैच के बाद मुंबई इंडियंस को छह दिन का ब्रेक मिला है. पिछले हफ्ते चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 103 रन की करारी हार के बाद टीम पर दबाव और बढ़ गया है. रोहित की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत मिली थी, लेकिन टीम को लगातार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ रहा है. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे अहम खिलाड़ी भी फॉर्म में नहीं हैं.
लगभग 20 दिन से बाहर बैठे हैं रोहित शर्मा
रोहित को खेले हुए 17 दिन हो चुके हैं और फैंस उनकी चोट को लेकर चिंतित हैं. शुरुआत में इसे मामूली चोट बताया गया था. चोट के बाद रोहित ने हल्की ट्रेनिंग और नेट प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी. ऐसे में यह साफ नहीं है कि उनकी वापसी में कोई जटिलता है या फिर उम्र और भारतीय वनडे टीम के लिए अहमियत को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहती.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


