Last Updated:
क्रिकेट के मैदान पर शुरू हुई लव स्टोरी असल जिंदगी में परवान चढ़ते हम सबने देखा है. पुरुष और महिला क्रिकेटर के बीच प्यार की कहानी से तो हम सभी वाकिफ हैं. आज जानेंगे ऐसी महिला क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने अपनी जीवनसाथी के रूप में महिलाओं को चुना.
न्यूजीलैंड की हेले जेनसन और ऑस्ट्रेलिया की निकोला हैनकॉक की लव स्टोरी किसी के छुपी नहीं है. दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और फिर साथ को जीवन भर से रिश्ते में बदल दिया. मैदान से शुरू हुई लव स्टोरी को जिंदगी भर निभाने का फैसला लिया.

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलेक्स ब्लैकवेल और लिंसी एके की जोड़ी भी एक मिसाल है. दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया करते थे. फिर कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई और जीवनभर साथ रहने का इरादा कर लिया ये पता नहीं चला.

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज नतालिया सीवर ने 2022 में अपनी साथी कैथरीन ब्रंट से शादी की. सीवर ने 8 टेस्ट में 10 विकेट लिए हैं और 1 शतक व 2 अर्धशतक के साथ कुल 512 रन बनाए हैं. 91 वनडे में उन्होंने 5 शतक और 18 अर्धशतक के साथ 2,829 रन बनाए हैं और 63 विकेट भी लिए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर रेचेल हेन्स लंबे समय से लिया पॉल्टन के साथ हैं. पॉल्टन भी महिला क्रिकेटर हैं. हेन्स ने 77 वनडे में 2 शतक और 19 अर्धशतक के साथ कुल 2,585 रन बनाए हैं, वहीं 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3 अर्धशतक के साथ 850 रन बनाए हैं.

दक्षिण अफ्रीका की आक्रामक महिला क्रिकेटर लिजेल ली ने 2020 में तान्या क्रोन्ये से शादी की. क्रोन्ये भी क्रिकेटर हैं. ली ने 100 वनडे में 3 शतक और 23 अर्धशतक के साथ कुल 3,315 रन बनाए हैं, वहीं 82 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1 शतक और 13 अर्धशतक के साथ 1,896 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट ने अपनी साथी क्रिकेटर ले तहूहू को जीवनसाथी चुना. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वैन नीकर्क ने अपनी टीम की साथी मरीज़ान कैप से शादी की है जबकि इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लॉरेन विनफील्ड ने कोर्टनी हिल के साथ जीवन बिताने का फैसला लिया.

ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर और ऑलराउंडर जेस जोनासन ने भी वर्ल्ड कप जीता है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम का तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व किया है. जोनासन ने सारा विएरेन से शादी की है. उन्होंने 4 टेस्ट में 6 विकेट, 85 वनडे में 131 विकेट और 94 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 87 विकेट लिए हैं.

ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट ने लंबी दोस्ती के बाद जेस होलियोक से शादी की. उन्होंने भी वर्ल्ड कप जीता है. शुट ने 77 वनडे में 112 विकेट और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 108 विकेट लिए हैं, और 4 टेस्ट मैच भी खेले हैं.


