Last Updated:
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालकिन और कर्ताधर्ता नीता अंबानी ने एमआई टीम को ‘सभी के लिए शिक्षा और खेल’ पहल के महत्व के बारे में समझाया, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम में 20,000 वंचित बच्चों का स्वागत किया.
मुंबई इंडियंस और नीता अंबानी की खास मुहिम Sports and education for all
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 24 मई की दोपहर एक खास और भावनात्मक नजारा देखने को मिला. पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने मुकाबले के दौरान लगभग 20,000 वंचित बच्चों का स्वागत किया. हर साल की तरह इस साल भी “Education and Sports for All” अभियान के तहत ये पहल की गई, जिसका उद्देश्य खेल और शिक्षा के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक अवसर पहुंचाना है.
हर साल मुहिम का हिस्सा बनते हैं हजारों बच्चे
वानखेड़े स्टेडियम में हजारों बच्चों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को एक अलग ही ऊर्जा से भर दिया. बच्चे न सिर्फ मैच देखने पहुंचे थे, बल्कि उन्हें एक प्रेरणादायक अनुभव भी मिला, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखा और खेल की बारीकियों को समझा.
“𝙔𝙤𝙪 𝙖𝙡𝙨𝙤 𝙨𝙢𝙞𝙡𝙚 𝙖𝙣𝙙 𝙢𝙖𝙠𝙚 𝙩𝙝𝙚 𝙘𝙝𝙞𝙡𝙙𝙧𝙚𝙣 𝙖𝙡𝙨𝙤 𝙨𝙢𝙞𝙡𝙚!”


