12.3 C
Munich

विराट कोहली आईपीएल में सिक्स की ट्रिपल सेंचुरी चूके … रोहित- गेल के क्लब में पहुंचने का इंतजार बढ़ा

Must read

Last Updated:

Virat Kohli misses 300 Sixes: विराट के लिए 300 छक्कों का इंतजार बढ गया है. यह उपलब्धि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वह हासिल कर सकते थे लेकिन कोहली को आवेश खान ने 49 के स्कोर पर आउट कर दिया. इस दौरान विराट ने एक छक्का जड़ा.उन्हें 300 छक्कों के क्लब में पहुंचने के लिए इस मैच में दो सिक्स की जरूरत थी.

विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल में 300वें छक्के से चूक गए. आईपीएल के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह सिर्फ एक छक्का जड़ सके.उन्हें इस मुकाबले में दो छक्कों की जरूरत थी जिससे वह रोहित शर्मा और क्रिस गेल के क्लब में पहुंच सकते थे लेकिन विराट इससे चूक गए.

virat kohli, virat kohli misses 300 ipl sixes, virat kohli ipl sixes 299, virat kohli equals rohit sharma chris gayle records, virat kohli ipl sixes, virat kohli ipl sixes, rcb, royal challengers Bengaluru, विराट कोहली, विराट कोहली 300 छक्के से चूके, विराट कोहली आईपीएल छक्के

सुपर जायंट्स के 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली की 34 गेंद में छह चौकों और एक छक्के से 49 रन की पारी की बदौलत 29 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 149 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन भी जोड़े.

virat kohli, virat kohli misses 300 ipl sixes, virat kohli ipl sixes 299, virat kohli equals rohit sharma chris gayle records, virat kohli ipl sixes, virat kohli ipl sixes, rcb, royal challengers Bengaluru, विराट कोहली, विराट कोहली 300 छक्के से चूके, विराट कोहली आईपीएल छक्के

विराट कोहली आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन सकते थे. फिलहाल उनके नाम 299 छक्के दर्ज है, जो उन्होंने 272 मैचों की 264 पारियों में लगाए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

virat kohli, virat kohli misses 300 ipl sixes, virat kohli ipl sixes 299, virat kohli equals rohit sharma chris gayle records, virat kohli ipl sixes, virat kohli ipl sixes, rcb, royal challengers Bengaluru, विराट कोहली, विराट कोहली 300 छक्के से चूके, विराट कोहली आईपीएल छक्के

विराट कोहली को लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने आउट किया.कोहली ने आउट होने से पहले अपनी टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा चुके थे.वह इस आईपीएल में सबसे अधिक 288 रन बना चुके हैं. उनके सिर पर ऑरेंज टोपी आ चुका है.

virat kohli, virat kohli misses 300 ipl sixes, virat kohli ipl sixes 299, virat kohli equals rohit sharma chris gayle records, virat kohli ipl sixes, virat kohli ipl sixes, rcb, royal challengers Bengaluru, विराट कोहली, विराट कोहली 300 छक्के से चूके, विराट कोहली आईपीएल छक्के

लक्ष्य का पीछा करने उतरे बेंगलुरु को कोहली ने तेजतर्रार शुरुआत दिलाई. टीम ने दूसरे ओवर में ही फिल सॉल्ट (07) का विकेट गंवा दिया जो प्रिंस यादव की गेंद को विकेटों पर खेल गए. कोहली ने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी पर दो चौके जड़ने के बाद अगले ओवर में प्रिंस पर चार चौके मारे. कोहली ने दिग्वेश राठी पर छक्के के साथ पांचवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया.

virat kohli, virat kohli misses 300 ipl sixes, virat kohli ipl sixes 299, virat kohli equals rohit sharma chris gayle records, virat kohli ipl sixes, virat kohli ipl sixes, rcb, royal challengers Bengaluru, विराट कोहली, विराट कोहली 300 छक्के से चूके, विराट कोहली आईपीएल छक्के

आरसीबीह टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 60 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल हालांकि 10 रन बनाने के बाद आवेश खान की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी हिम्मत सिंह को कैच दे बैठे. कप्तान रजत पाटीदार ने आते ही शमी पर लगातार दो छक्के मारे. आवेश ने इसके बाद बेंगलुरु को बड़ा झटका दिया जब कोहली उनकी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर निकोलस पूरन को कैच दे बैठे. इस जीत से बेंगलुरु की टीम पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स के भी आठ अंक हैं लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण शीर्ष पर पहुंंच गई है.

virat kohli, virat kohli misses 300 ipl sixes, virat kohli ipl sixes 299, virat kohli equals rohit sharma chris gayle records, virat kohli ipl sixes, virat kohli ipl sixes, rcb, royal challengers Bengaluru, विराट कोहली, विराट कोहली 300 छक्के से चूके, विराट कोहली आईपीएल छक्के

बेंगलुरु को अंतिम छह ओवर में जीत के लिए सिर्फ 11 रन की दरकार थी और रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 14 ) ने आवेश पर छक्का और लिंडे पर चौके के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. इससे पहले पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी का अगला मैच 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से है. विराट कोहली दिल्ली के खिलाफ एक छक्का जड़कर आईपीएल में अपने सिक्स की संख्या 300 पर पहुंचा सकते हैं.

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article