17.5 C
Munich

विराट कोहली को देखा है कभी …अर्शदीप सिंह और बाकी खिलाड़ियों पर भड़के IPL चेयरमैन, रील्स नहीं खेल पर ध्यान दो…

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट को देखा है …अर्शदीप और बाकी खिलाड़ियों पर भड़के IPL चेयरमैन

Last Updated:

रील्स कल्चर को लेकर बीसीसीआई सख्त है और इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने भी इसे लेकर साफ चेतावनी दी. उन्होंने उन सभी को रील्स और बिहाइंड-द-सीन कंटेंट से दूर रहने कहा जो इसे खेल से ज्यादा महत्व देते हैं. धूमल ने विराट कोहली का उदाहरण दिया और कहा वो खेल पर फोकस करते हैं ना की रील्स पर.

Zoom

विराट कोहली और अर्शदीप सिंह

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को बनाए जा रहे मैच के बाद के वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसे लेकर बवाल मचा हुआ है और बीसीसीआई की तरफ से सख्त हिदायत भी दी जा चुकी है. आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने अपील की है कि टूर्नामेंट के दौरान सोशल मीडिया एक्टिविटी की जगह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर ध्यान दें. क्रिकेट पर फोकस रखें, न कि रील्स और बिहाइंड-द-सीन कंटेंट बनाने में समय बर्बाद करें. धूमल ने जोर देकर कहा कि भले ही सोशल मीडिया आज के खेल का अहम हिस्सा बन गया है लेकिन यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हाई-प्रेशर टूर्नामेंट्स में उनका ध्यान ना भटके.

आईएएनएस से बातचीत में आईपीएल चेयरमैन ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उदाहरण दिया. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट्स के दौरान वे पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस्ड रहते हैं. धूमल ने कहा, “क्रिकेटरों को रील्स के बजाय रियलिटी पर ध्यान देना चाहिए. विराट कोहली को ही देख लीजिए. उनके पास सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है, लेकिन जब वे मैदान पर होते हैं तो उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर होता है. उन्होंने अपने प्रदर्शन से रिजल्ट दिए हैं, न कि रील्स से. मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान रील्स बनाने से बचना चाहिए.”

धूमल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को बिहाइंड-द-सीन व्लॉगिंग कंटेंट को लेकर चेतावनी दी है. अर्शदीप सिंह के एक ट्रैवल व्लॉग में कथित तौर पर युजवेंद्र चहल को टीम की हैदराबाद फ्लाइट के दौरान वेपिंग करते हुए दिखाया गया था. वीडियो के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद बताया गया कि ओरिजिनल वीडियो को एडिट किया गया.

एक वीडियो में अर्शदीप ने मजाक में तिलक को “अंधेरे” कह दिया और सुझाव दिया कि उन्हें सनस्क्रीन लगानी चाहिए. कई यूजर्स ने नस्लीय टिप्पणी मानते हुए आलोचना की. इन घटनाओं ने एक बार फिर आईपीएल सीजन के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार और ऑनलाइन कंडक्ट पर ध्यान खींचा है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article