10.9 C
Munich

विराट कोहली जीत के बाद हुए बेकाबू, डग आउट में उछल-उछल कर किया सेलिब्रेट, जल भुन गए रोहित शर्मा

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली जीत के बाद हुए बेकाबू, डग आउट में उछल-उछल कर किया सेलिब्रेट

Last Updated:

Virat Kohli Celebration Goes Viral: रविवार की शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले ने सुपर हिट बना दिया. सांसे रोक देने वाले मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज की और उसके बाद विराट कोहली ने डगआउट में जैसा सेलिब्रेशन किया वो देखने लायक था.

Zoom

विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत को किया सेलिब्रेट

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को रायपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया. 1 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी और रसिख सलाम डार ने गेंद को गेंदबाज राज अंगद बावा की ओर खेला. इसे उन्होंने गलती से लॉन्ग ऑन की तरफ डिफ्लेक्ट कर दिया. बल्लेबाज ने रन लिया और टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की. 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली. कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट लिए, लेकिन यह मुंबई इंडियंस के लिए काफी नहीं था.

इस जीत के बाद जैसा सेलिब्रेशन विराट कोहली ने किया उससे मुकाबले को अपने नाम करने का महत्व समझा जा सकता है. पूरे रन चेज के दौरान हर एक रन और शॉट पर जोश में नजर आ रहे इस धुरंधर ने मैच खत्म होते ही जोरदार तरीके से खुशी मनाई. उनका यह जज्बा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर दो विकेट से मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल का यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया. इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article