5.3 C
Munich

विराट कोहली ने पकड़ा कैच तो क्यों झल्लाए वैभव सूर्यवंशी? गुस्से की वजह का मैच के बाद खुद किया खुलासा

Must read


होमखेलक्रिकेट

कोहली ने लपका कैच तो क्यों झल्लाए वैभव सूर्यवंशी? गुस्से की वजह का किया खुलासा

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 बॉल पर 78 रन बनाकर आउट हुए. उनके पास टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का मौका था. आउट होने के बाद निराश नजर आए इस युवा ने मैच के बाद कहा, अगर मैं कुछ देर और खेलता तो टीम के लिए 10, 20 रन जोड़ सकता था.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ खेली धमाकेदार 78 रन की पारी

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने के बाद से तबाही मचाया हुआ है. अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की पारी खेलकर पहुंचे इस बैटर के सिर आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप है. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 26 गेंद में 78 रन की धमाकेदार पारी खेल डाली. 7 चौके और 8 छक्के जमाने वाले 15 साल के विस्फोटक ओपनर ने 300 की स्ट्राइक रेट से कुटाई की. टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमाने के करीब पहुंचकर आउट होने के बाद वैभव झल्लाए और बल्ला जोर से पटका. मैच के बाद इसे लेकर बात करते हुए जो उन्होंने निराशा की वजह का खुलासा किया.

15 साल के वैभव ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के इरादे से मैदान पर उतरे थे. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों के बड़े नाम की परवाह किए बिना मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाए. उनकी बेखौफ बल्लेबाजी ने रन चेज की नींव रखी और डिफेंडिंग चैंपियंस को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. उनकी विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दो ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. वैभव ने अपने स्ट्रोकप्ले में कोई झिझक नहीं दिखाई, सात छक्के और आठ चौके जड़े और सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. क्रुणाल पंड्या की बॉल पर विराट कोहली ने उनका कैच लपका.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article