24.4 C
Munich

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Last Updated:

Virat Kohli World Record: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच दिया है. टी20 क्रिकेट में आए दिन रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले किंग कोहली ने अब एक ऐसा विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जिसके आस-पास भी पहुंचना दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए एक ख्वाब जैसा है. दरअसल, विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ पार्टनरशिप में शामिल होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

Zoom

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. आज के दौर में क्रिकेट के मैदान पर जब भी कोई बड़ा रिकॉर्ड बनता है, तो अमूमन उसके आगे विराट कोहली का नाम नजर आता है. रन मशीन, चेज मास्टर और किंग जैसे नामों से मशहूर विराट कोहली ने अपने रिकॉर्ड बनाने के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब मेंस टी20 क्रिकेट में एक ऐसा विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए एवरेस्ट फतह करने जैसा होगा. दरअसल, कोहली अब टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों में शामिल होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल मुकाबले में कोहली के इस उपलब्धि पर अपने नाम की मुहर लगाई.

‘किंग कोहली’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली ने इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन का ताज अपने सिर पर सजाया है. कोहली अपने टी20 करियर में अब तक कुल 211 बार 50 से अधिक रनों की पार्टनरशिप का हिस्सा रह चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद एलेक्स हेल्स के नाम 210 ऐसी साझेदारियां दर्ज हैं. यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि विराट कोहली न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से रन बनाते हैं, बल्कि क्रीज पर दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने और रन बनाकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

वेंकटेश के साथ जोड़े 60 रन
256 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर. दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. हालांकि, इस साझेदारी में ज्यादा रन वेंकटेश के बल्ले से आए, जिन्होंने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए तूफानी बैटिंग की. वेंकटेश ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. उन्होंने 231 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज की. पहले विकेट के लिए हुई साझेदारी में विराट के सिर्फ 14 रन ही शामिल रहे. विराट इस मुकाबले में ज्यादा रन नहीं बना पाए और 11 गेंदों में 15 रन पर आउट हो गए. उनका विकेट साकिब हुसैन ने लिया.

दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
इस लिस्ट पर नजर डालें तो कोहली ने टी20 क्रिकेट के कई खूंखार बल्लेबाजों को पछाड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर 200 ऐसी साझेदारियों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम 196 बार 50 से अधिक रनों की पार्टनरशिप का हिस्सा बनकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल 191 साझेदारियों के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गए हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article