Last Updated:
Virat Kohli Statement: दिल्ली के युवा क्रिकेटरों ने कहा कि विराट कोहली को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है. खिलाड़ियों ने कहा कि विराट के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने से टीम इंडिया काफी मजबूत होगी. वह रोहित-विराट की जोड़ी को फिर देखना चाहते हैं. आइये जानते हैं और क्या कुछ कहा.
दिल्ली: हाल ही में आरसीबी का एक पॉडकास्ट हुआ था, जिसमें विराट कोहली ने आने वाले 2027 वर्ल्ड कप पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि जहां उनकी वैल्यू नहीं होगी, वहां खेलने का कोई फायदा नहीं है, ऐसे में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं खेलेंगे. इसी पर लोकल 18 की टीम दिल्ली के एक ग्राउंड पर पहुंची. जहां युवा खिलाड़ियों से जानने की कोशिश. आखिर युवा खिलाड़ी विराट कोहली के इस बयान के बाद वह क्या सोचते हैं और अगर विराट कोहली 2027 का वर्ल्ड कप नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया पर इसका क्या फर्क पड़ेगा और अगर खेलते हैं तो इससे टीम इंडिया को क्या फायदा होगा आइए जानते हैं.
युवा क्रिकेटर रेयान का मानना है कि विराट कोहली को अब किसी भी मंच पर खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि विराट सालों से भारतीय टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालते आए हैं. उन्होंने बड़े मैचों में हमेशा जिम्मेदारी संभाली है. मौजूदा खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि विराट कोहली को अपने आप को प्रूफ करने की कोई जरूरत नहीं है. वह भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक है.
विराट आए तो टीम इंडिया 90% मजबूत हो जाएगी
वहीं, मौजूद एक अन्य खिलाड़ी ने कहा कि अगर अभी टीम इंडिया की ताकत 60 प्रतिशत मानी जाए तो विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने से टीम 90 प्रतिशत तक मजबूत हो सकती है. उनके मुताबिक विराट का अनुभव और प्रेशर में खेलने की क्षमता भारत के लिए सबसे बड़ा हथियार है.
चेस मास्टर क्यों हैं विराट
वहीं, खिलाडियों ने विराट को ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा मैच विनर बताते हुए कहा कि उन्हें चेस मास्टर यूं ही नहीं कहा जाता है. विराट ने कई बार कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई है. यही वजह है कि फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों उन पर पूरा भरोसा करते हैं.
रोहित- विराट की जोड़ी को फिर देखना चाहते हैं फैंस
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी को लेकर भी युवा खिलाडी काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि वह दोनों दिग्गजों को एक बार फिर वर्ल्ड कप में साथ बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं. उनका सपना है कि दोनों खिलाड़ी मिलकर शतक लगाएं और भारत को जीत दिलाएं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें


