Last Updated:
Lakhimpur Kheri News: गब्बर बाघ न केवल शारीरिक रूप से बेहद मजबूत है, बल्कि इसका इलाका भी उन अन्य बाघों की तुलना में सबसे बड़ा है. गब्बर अकेले ही शिकार करता है और जंगल के संसाधनों पर उसका दबदबा कायम है. गब्बर हिरण और सांभर जैसे शाकाहारी जानवरों को शिकार करता है.
दुधवा टाइगर रिजर्व: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व में देश-विदेश से सैलानी वन्यजीवों का दीदार करने के लिए आते हैं. वहीं इस समय सबसे अधिक अगर चर्चा में है तो वह है गब्बर की, जिसे एक बार जो देखता है, वह देखता ही रह जाता है. उसके बाद सैलानी गब्बर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देते हैं. दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में सबसे अधिक सैलानियों को गब्बर दिखाई देता है. पिछले दो सालों से लगातार गब्बर अधिक सक्रिय हो गया है.
गब्बर का रौब ऐसा है कि जंगल का राजा होने का एहसास साफ दिख रहा है और यह वही ‘गब्बर’ है, जो दुधवा का सबसे विशाल और ताकतवर बाघ है. वह इन दिनों पर्यटकों के बीच आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है. दुधवा पहुंचने वाले सैलानी गब्बर की एक झलक पाने को बेताब रहते हैं.
वीडियो सोशल मीडिया पर हो चुका है वायरल
गब्बर बाघ न केवल शारीरिक रूप से बेहद मजबूत है, बल्कि इसका इलाका भी उन अन्य बाघों की तुलना में सबसे बड़ा है. गब्बर अकेले ही शिकार करता है और जंगल के संसाधनों पर उसका दबदबा कायम है. गब्बर हिरण और सांभर जैसे शाकाहारी जानवरों को शिकार करता है. कई बार गब्बर के शिकार के दौरान की वीडियो भी वायरल हो जा चुकी है. यह एक ऐसा बाघ है, जो रिहायशी इलाकों में नहीं देखा गया है. वह दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में ही रहता है.
गब्बर की उम्र
दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में गब्बर सबसे चर्चित बाघों में से एक है. अगर बात की जाए तो इसकी उम्र करीब 8 वर्ष से लेकर 10 वर्ष के बीच बताई जाती है. लंबा कद, चौड़ी छाती और तेज नजरें इसे अन्य बाघों से अलग बनाती हैं. दुधवा टाइगर रिजर्व लगातार बाघों की संख्या में वृद्धि हो रही है. गब्बर आमतौर पर सुबह या शाम को अक्सर सैलानियों को टहलता हुआ दिखाई देता है.
विदेशों तक होती है गब्बर की चर्चा
बातचीत करते हुए अशोक कुमार कश्यप रिटायर रेंज ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि दुधवा की पहचान है गब्बर. गब्बर एक ऐसा बाघ है, जिसे सैलानी आसानी से देख लेते हैं, जिस कारण लगातार गब्बर की चर्चा देश-विदेश तक होती है. गब्बर के दीदार करने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं. जिस हिसाब से उसका नाम है, उसी हिसाब से गब्बर का काम है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.


