10.1 C
Munich

विवाह में हो रही है देरी तो चले आइए सुल्तानपुर के नागेश्वर धाम, यहां मन्नत मांगते ही तय हो जाती है शादी

Must read


Last Updated:

सुल्तानपुर के समरथपुर गांव स्थित नागेश्वर धाम एक प्राचीन शिव मंदिर है, जहां मन्नत मांगने से शादी में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है. कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उन्हें योग्य जीवनसाथी मिलता है.

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर: भारत में कई प्राचीन स्थल और मंदिर अपनी विशेष मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्हीं में एक मंदिर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के समरथपुर गांव में स्थित है, जिसे बाबा नागेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर से जुड़ी एक अनोखी मान्यता है. कहा जाता है कि यहां दर्शन करने से उन लोगों की शादी हो जाती है, जो लंबे समय से विवाह के लिए प्रयास कर रहे होते हैं. आइए जानते हैं इस मंदिर की खास कहानी.

यह है मान्यता

सुल्तानपुर शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर समरथपुर गांव में एक भगवान भोलेनाथ का मंदिर है जिसे नागेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर के पुजारी इंद्र देव आचार्य लोकल 18 से बताते हैं कि इस मंदिर की यह मान्यता है कि यहां पर जिन लोगों की शादी नहीं हो पाती वह लोग अगर मन्नत मिलते हैं तो भगवान नागेश्वर उनकी मन्नत को पूरा करते हैं अभी तक कई ऐसे लोगों का विवाह यहां की मन्नत मांगने के बाद हो चुका है.

ऐतिहासिक है यह मंदिर 

स्थानीय निवासी राजेश कुमार तिवारी बताते हैं कि इस मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. लगभग 300 वर्षों से अधिक इस मंदिर की प्राचीनता है क्योंकि उनके दादा और पुरखों के जमाने से यह मंदिर ऐसे ही था. यहां शिवरात्रि के दिन हजारों श्रद्धालुओं का जमावड़ा उमड़ता है. कई लोग या फिर बताते हैं कि उनके बच्चों के विवाह में कई अर्चना आ रही थी लेकिन जब उन्होंने नागेश्वर धाम में माथा टेका और भोलेनाथ के सामने अपनी मन्नत का जिक्र किया तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हुई.

इस तरह पहुंचे इस मंदिर 

अगर आप भी इस मंदिर तक पहुंचाना चाहते हैं तो आपको सुल्तानपुर शहर मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर धनपतगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव समरथपुर होगा. यहां पर आपको यह मंदिर एक भव्य तालाब के किनारे मिल जाएगा. यहां पर कई ऐसे पेड़ हैं जो इस मंदिर को और प्राकृतिक बनाते हैं और यहां का वातावरण भी काफी पॉजिटिव रहता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article