मैच 2
GT के खिलाफ: 31 रन, 18 गेंद
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 रन, पांच चौके, एक छक्का. स्कोर छोटा लगे, लेकिन याद रहे, यह वही टीम है जिसके खिलाफ वैभव ने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शतक लगाया था और अपने आने का ऐलान किया था. इस पारी के दम पर वैभव टी20 वर्ल्डकप का सबसे युवा सेंचुरियन हैं.
मैच 3
MI बनाम बुमराह: 39 रन, 14 गेंद
ये मैच हमेशा याद रहेगा. सामने थे जसप्रीत बुमराह, दुनिया के नंबर वन गेंदबाज. पहली ही गेंद पर वैभव ने बुमराह को छक्के के लिए भेजा. क्रिकेट की दुनिया सन्न रह गई. 39 रन, 14 गेंद, शार्दुल ठाकुर की धुनाई करते हुए वैभव को तिलक वर्मा ने कैच किया. लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था, MI के गेंदबाजों का.
मैच 4
RCB बनाम भुवनेश्वर और हेजलवुड: 78 रन, 26 गेंद
यह पारी कमाल थी. RCB ने 202 का पहाड़ खड़ा किया था. बारिश से पिच गीली थी. कोई परवाह नहीं, वैभव ने फिर 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया और अंत में 78 रन 26 गेंदों पर बना डाले. इसमें आठ चौके और सात छक्के लगाए.
जोश हेजलवुड IPL 2026 में वापसी कर रहे थे, वैभव ने उनके एक ओवर में हैट्रिक चौके और फिर छक्का जड़ दिया. भुवनेश्वर कुमार, दो बार के पर्पल कैप विजेता, को वैभव ने छक्का लगाकर 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. दिलचस्प बात, पूरी RCB टीम ने उस मैच में कुल सात छक्के लगाए. अकेले वैभव ने भी सात.
मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव की कैप पर लिखा, “डियर वैभव, वेल डन.”
आज का मैच: SRH बनाम वैभव, नई चुनौती
आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में SRH का सामना है. SRH चार में से एक मैच जीती है और पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है. राजस्थान चारों जीती हैं और टॉप पर है. SRH के गेंदबाजों के लिए यह प्रेशर का मैच है. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी चार मैचों में 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप लिए बैठे हैं.
वैभव के लिए आज की चुनौतियां:
डेविड पायने, ‘डॉर्सेट एक्सप्रेस’
35 साल के इस इंग्लिश लेफ्ट-आर्म सीमर को SRH ने जैक एडवर्ड्स की चोट के बाद ₹1.5 करोड़ में खरीदा. पायने ने 233 टी20 मैचों में 304 विकेट लिए हैं, औसत 21 के करीब. 2024 वाइटालिटी ब्लास्ट में वे टॉप विकेट-टेकर थे, 17 मैचों में 33 विकेट.
पायने की ताकत क्या है? वे ग्लोस्टरशायर के लिए बाएं हाथ से स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं. वैभव ने अब तक पेस को खूब एन्जॉय किया है, लेकिन पायने की इनस्विंग, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाज को, आज परीक्षा लेगी. वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, यानी पायने की स्विंग सीधे उनके बल्ले की तरफ आएगी. यही मैच का सबसे दिलचस्प मुकाबला होगा.
ईशान मलिंगा, ‘रत्नापुरा एक्सप्रेस’
श्रीलंका के रत्नापुरा से आए 25 साल के ईशान मलिंगा दाएं हाथ से तेज गेंदबाज़ी करते हैं. 2019 में वे एयरटेल श्रीलंका फास्टेस्ट बॉलिंग प्रोग्राम के विजेता बने, उनकी गति 141 किमी/घंटा दर्ज हुई थी. आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में 13 विकेट लेकर SRH के सबसे भरोसेमंद डेथ बॉलर्स में से एक बनकर उभरे, और SRH ने उन्हें 2026 के लिए रिटेन किया.
नाम मलिंगा, लेकिन वे लसिथ मलिंगा के रिश्तेदार नहीं हैं. हां, गति और खतरा दोनों उतने ही असली हैं. आईपीएल 2026 में अब तक मलिंगा की इकोनॉमी रेट 11.36 रही है. यानी रन दे रहे हैं, पर विकेट भी ले रहे हैं. और रॉ पेस के सामने वैभव कैसे खेलते हैं, यह हम बुमराह वाली पारी में देख चुके हैं.
वैभव का ‘बॉल, नॉट बॉलर’ फलसफा
आईपीएल डिस्पैच में वैभव ने खुद कहा है, “बॉल, नॉट बॉलर”, यानी वे सामने गेंदबाज का नाम नहीं, गेंद देखते हैं. उनके साथी ध्रुव जुरेल ने मैच के बाद कहा, “जब तुम उसे देखते हो, तो समझ नहीं आता… सच में यकीन नहीं होता कि वो गेंद को ऐसे कैसे मार सकता है. मैं भी उसी विकेट पर बल्लेबाजी कर रहा था, मेरे साथ ऐसा क्यों नहीं होता?”
वैभव अभी आईपीएल इतिहास के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन अर्धशतक 18 से कम गेंदों में लगाए हैं. कीरोन पोलार्ड के बाद वे दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 में 300+ स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतक बनाए. आज SRH के सामने सवाल यह नहीं है कि वैभव को कैसे रोका जाए. सवाल यह है, क्या कोई रोक सकता है?
वैभव इस IPL में


