5.3 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी या ध्रुव जुरेल, आरसीबी के खिलाफ किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी या ध्रुव जुरेल, किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूटी और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया। वैभव ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेलकर मच की दिशा बदली, जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की जीत में चमके. उनकी 26 गेंदों में 78 रन की खेली गई आतिशी पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया और सीजन में जीत का चौका भी लगाया. हालांकि, राजस्थान की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी नाबाद 81 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई, लेकिन वैभव को मैच का टोन सेट करने वाली बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था.

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. 21 रन के टीम स्कोर पर आरआर ने यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट खो दिया था. यहां से मुकाबले में बने रहने और जीतने के लिए टीम को एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी और वैभव ने ऐसा ही किया. 15 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज ने विस्फोटक बैटिंग से तहलका मचा दिया. सीजन में दूसरी बाद सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए वैभव ने 78 रन ठोके. इसके लिए उन्होंने सिर्फ 26 गेंदें लीं और 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर वैभव की मात्र 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी ने मुकाबले को राजस्थान के पक्ष में कर दिया. उनकी 8 चौके और 7 छक्कों वाली इम्पैक्टफुल पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

वैभव सूर्यवंशी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड.

4000 रन और 200 विकेट, टी20 में जडेजा के नाम बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय

जुरेल ने फिनिश किया मैच
वैभव के आउट होने के बाद जुरेल ने शानदार बैटिंग दिखाई और मैच जिताकर लौटे. जुरेल ने 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया और टीम को 18 ओवर खत्म होते-होते जीत दिला दी. जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के भी लगाए. जुरेल ने पांचवें विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 68 रन जोड़े. इस रन चेज के साथ ही राजस्थान ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 200+ रन के सफल चेज के मामले सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी को पीछे छोड़ा. आरआर का यह 5वां 200+ का सफल रन चेज था. वहीं, एसआरएस और आरआर ने 4-4 बार ऐसा किया है.

वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप
इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी अब IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. महज 4 मैचों में 200 रन बनाकर उन्होंने ‘ऑरेंज कैप’ पर अपना कब्जा जमा लिया है. आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत के बाद, वैभव ने अपनी सफलता का राज साझा किया. वैभव ने बताया कि वह मैदान पर कुछ भी अलग करने की कोशिश नहीं करते. वह सिर्फ वही खेलते हैं जो उन्होंने प्रैक्टिस में सीखा है और उनका पूरा ध्यान गेंदबाज के नाम पर नहीं, बल्कि गेंद पर होता है. अपनी बेहतरीन पारी के बावजूद वैभव अपने आउट होने के तरीके से थोड़े निराश दिखे. उन्होंने कहा कि अगर वह कुछ देर और क्रीज पर टिके रहते, तो स्कोर में 10-20 रन और जुड़ सकते थे या टीम इस लक्ष्य को और भी जल्दी हासिल कर लेती.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article