10.1 C
Munich

वो किसी से नहीं डरता …वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट टीम में शामिल करने की सिफारिश, सहवाग और वार्नर जैसे मचाएंगे तबाही

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव को टेस्ट टीम में शामिल करने की सिफारिश, प्लेइंग XI में मिले मौका !

Last Updated:

टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में हर एक फॉर्मेट में भारत के लिए एज ग्रुप मुकाबलो में धमाका मचाया है. अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन ठोक डाले. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने उनको भारत की तरफ से टेस्ट में मौका देने की बात कही है.

Zoom

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट में मौका देने का दिया सुझाव

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने गजब का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में खेल रहे हर बड़े गेंदबाज को कूटा है. 250 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले इस 15 साल के बल्लेबाज से हर एक टीम खौफ खाती है. इसका सबूत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में मिल गया. काइल जेमीसन ने विकेट लेने के बाद वैभव के खिलाफ जैसा सेलिब्रेशन किया और जिस तरह से डग आउट में खुशी मनाई गई वो देखने लायक था. उनकी बल्लेबाजी की वजह से ही महज छोटी सी उम्र में इस बैटर को वीरेंद्र सहवाग और डेविड वार्नर की श्रेणी में रखा जा रहा है.

वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण टेस्ट क्रिकेट में बड़ा खिलाड़ी माना गया है. अब 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी ऐसा ही प्रभाव डालने वाला खिलाड़ी माना जा रहा है. अगर भारत साहसिक फैसला लेकर उन्हें टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल करता है एक और सहवाग मिल सकता है.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वनडे और टी20 कप्तान आरोन फिंच का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में हमेशा ऐसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के लिए जगह होती है. सूर्यवंशी को आजमाया जा सकता है, क्योंकि वह पंत की तरह विपक्षी गेंदबाजों में डर पैदा कर सकते हैं. फिंच ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा, “टेस्ट क्रिकेट में ऐसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के लिए जगह है. आप ऋषभ पंत के बारे में सोचिए, वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो विपक्षी टीम में असली डर पैदा कर सकता है क्योंकि वह अप्रत्याशित है. हमने देखा है कि वैभव टी20 में नई गेंद के खिलाफ क्या कर सकते हैं. अगर वह टेस्ट क्रिकेट में 50 ओवर पुरानी गेंद के खिलाफ पांच नंबर पर बल्लेबाजी करें, तो वहां क्या कर सकते हैं?”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article