16.3 C
Munich

श्रेयस अय्यर की नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल, ‘indosvetka’ के साथ आए नजर, फैंस बोले, “क्या चल रहा है बॉस?”

Must read


होमखेलक्रिकेट

श्रेयस अय्यर की नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल, ‘indosvetka’ के साथ आए नजर

Last Updated:

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की एक तस्वीर इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में उतरने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सबको यही जानना है कि जिस लड़की के साथ फोटो में सरपंच साहब नजर आ रहे हैं वो आखिर कौन है और क्या करती है.

Zoom

श्रेयस अय्यर की तस्वीर रूसी ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर की टीम मुश्किल में है. टूर्नामेंट का धमाकेदार शुरुआत करते हुए 7 में से 6 मैच में टीम ने जीत हासिल की. उसके बाद से अब तक पिछले 6 लगातार मैच में पंजाब किंग्स को हार मिली है. प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच हर हाल में जीतना है. करो या मरो मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर की एक लड़की के साथ तस्वीर वायरल हो रही है. इसे देखने के बाद फैंस उत्साहित हो गए हैं. सभी को यही जानना है आखिर सरपंच साहब के साथ ये कौन है.

श्रेयस अय्यर को बेहद स्टाइलिश क्रिकेट माना जाता है. वो जितनी अच्छी बल्लेबाजी और कप्तानी करते हैं उतना ही बेहतरीन डांस भी करना जानते हैं. सोशल मीडिया पर पंजाब के कप्तान काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. अब उनकी एक महिला मित्र के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. श्रेयस की गुरुवार को indosvetka के पेज पर एक फोटो शेयर की गई. इसमें वो इस पेज को चलाने वाली लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर धर्मशाला में ली गई है, जहां अपने पिछले मुकाबले में 17 मई को पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article