13.6 C
Munich

संजू की सुनामी…मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ने वाले CSK के पहले बल्लेबाज बने, बना दिए ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

संजू की सुनामी…मुंबई के खिलाफ शतक जड़कर बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड

Last Updated:

sanju samson 5 big records: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज एक ऐसा तूफान आया जिसने आईपीएल के इतिहास के कई पुराने पन्नों को पलटकर रख दिया. चेन्नई सुपर किंग्स के नीले और पीले रंग के बीच जब संजू सैमसन ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया, तो सामने खड़ी मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ तमाशबीन बनी नजर आई. संजू सैमसन ने न केवल मुंबई के खिलाफ एक यादगार पारी खेली, बल्कि खुद को भारतीय क्रिकेट के उस एलीट क्लब में शामिल कर लिया जहां पहुंचना हर बल्लेबाज का सपना होता है.

Zoom

संजू सैमसन ने शतक जड़कर बना डाले पांच बड़े रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में संजू सैमसन एक अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने मात्र 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली. इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि संजू ने मुंबई के तेज गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया. आंकड़े गवाह हैं कि उन्होंने पेसर्स के खिलाफ महज 40 गेंदों में 83 रन कूट दिए, जिसमें 10 शानदार चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. हालांकि स्पिन के खिलाफ उन्होंने थोड़ा संयम बरता और स्ट्राइक रोटेट करते रहे, लेकिन जैसे ही रफ्तार मिली, उनका बल्ला आग उगलने लगा.

संजू सैमसन (Sanju Samson) का यह शतक कई मायनों में ऐतिहासिक है. यह आईपीएल इतिहास में किसी भी सीएसके बल्लेबाज द्वारा मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया गया पहला शतक है. इस शतकीय पारी के साथ ही संजू सैमसन अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. दोनों के नाम अब 5-5 आईपीएल शतक दर्ज हैं. संजू के सफर की खास बात यह है कि उन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया है.दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका पहला शतक आया था, फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए दो और अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी उन्होंने दो शतक जड़ दिए हैं.

संजू सैमसन ने शतक जड़कर बना डाले पांच बड़े रिकॉर्ड.

सीएसके के ‘सेंचुरी क्लब’ में बनाई जगह
चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में बहुत कम ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शतक लगाए हों. संजू सैमसन अब शेन वॉटसन, मुरली विजय और रुतुराज गायकवाड़ जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिनके नाम सीएसके के लिए दो या उससे अधिक शतक हैं. इतना ही नहीं, संजू ने शेन वॉटसन के 2018 के उस रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है, जिसमें उन्होंने एक ही सीजन में सीएसके के लिए दो शतक लगाए थे. इससे पहले संजू ने इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर 115 रनों की विध्वंसक पारी खेली थी.

टी20 क्रिकेट में भारतीय बादशाहत
अगर हम ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें, तो संजू सैमसन अब भारतीयों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए हैं. उनके नाम अब कुल 8 टी20 शतक हो चुके हैं। इस सूची में अभिषेक शर्मा और विराट कोहली 9-9 शतकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं. संजू जिस लय में खेल रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि वह जल्द ही इस लिस्ट में भी नंबर वन बन सकते हैं.

मुंबई बनाम चेन्नई में नया अध्याय
इस मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर (207/6) भी खड़ा किया. वानखेड़े की पिच पर जहां मुंबई के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए, वहीं संजू की टाइमिंग ने मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई की ओर मोड़ दिया. मुंबई की ओर से तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई और उनका इकोनॉमी रेट 11 के पार रहा, जबकि स्पिनर्स ने कुछ हद तक अंकुश लगाने की कोशिश की.

संजू सैमसन की यह 101 रनों की नाबाद पारी सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि उन आलोचकों को करारा जवाब है जो उनकी निरंतरता पर सवाल उठाते रहे हैं. एक ही सीजन में दो शतक और मुंबई जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उन्हीं के घर में ऐसी पारी खेलना यह साबित करता है कि संजू सैमसन इस समय भारतीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article